दुनिया भर में नया साल अलग-अलग तरीकों से मनाया जाता है. भारत में 31 दिसंबर की रात 12 बजे बाद नए साल का आगमन होता है लेकिन कई देश ऐसे भी हैं जहां दिन पहले शुरू हो जाता है. नए साल के स्वागत की तैयारियां पूरी दुनिया में की जाती है. नए साल का जश्न 31 दिसंबर की रात से ही शुरू हो जाता है. लोग अपने-अपने तरीके से नए साल के जश्न मनाते हैं. कई जगहों पर आतिशबाजी के साथ नए साल का स्वागत किया जाता है तो कुछ लोग अपनों के साथ मिलकर झूमते-गाते नए साल का जश्न मनाता हैं. पूरी दुनिया में न्यू ईयर कई तरीकों से मनाया जाता है. भारत में 31 दिसंबर की रात 12 बजे बाद नए साल का आगमन होता है लेकिन कई देश ऐसे भी हैं जहां दिन पहले शुरू हो जाता है. आइए जानते हैं किन देशों में सबसे पहले नया साल मनाया जाता है. इन देशों में सबसे पहले मनाया जाता है न्यू ईयर नए साल का स्वागत सबसे पहले ओशिआनिया क्षेत्र के लोग करते हैं. इनमें टोंगा, समोआ और किरिबाटी नए साल का स्वागत करने वाले पहले देश हैं. टोंगा के प्रशांत द्वीप सबसे पहले नए साल का दिन उगता है, इसका मतलब है कि यहां सबसे पहले नए साल का जश्न मनाया जाता है. भारतीय समय के अनुसार 31 दिसंबर की शाम 3:30 बजे समोआ और क्रिसमस आइलैंड/किरीबैती में नया साल शुरू हो जाता है. एशियाई देशों में जापान और दक्षिण कोरिया में सबसे पहले नए साल का स्वागत किया जाता है. यहां 31 दिसंबर की रात 8:30 बजे नया साल शुरू हो जाता है. वहीं यूएस माइनर आउटलाइंग आइलैंड में सबसे आखिर में नया साल मनाया जाता है. भारतीय समय के अनुसार ये 1 जनवरी की शाम 5:35 मनाया जाता है.