Mon, Jun 29th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

भारतीय सेना के जवान को मिलने वाली AK 203 राइफल, दुश्मनों पर करती है सटीक वार

by Raju Chaurasia • January 13, 2023

भारतीय सेना के जवान को मिलने वाली AK 203 राइफल, दुश्मनों पर करती है सटीक वार

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। जल्द ही भारतीय सेना के जवानों को AK-203 असॉल्ट राइफल मिलना शुरू हो जाएगा। दुश्मन पर गोलियां बरसाना हो या सटीक वार करना यह राइफल हर तरह के काम कर सकता है। सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने कहा है कि सेना को एके-203 राइफल का पहला बैच मार्च 2023 तक मिल जाएगा।

AK 203 रायफल की खरीद के लिए भारत ने रूस के साथ समझौता किया है। इसके तहत 70 हजार रायफलें रूस से भारत आएंगी और उत्तर प्रदेश के अमेठी में 6.01 लाख राइफलों का निर्माण होगा।

AK-203 राइफल एके सीरीज की सबसे आधुनिक और घातक राइफल है। यह एके-47 का एडवांस्ड वर्जन है। रूस ने इसे 2018 में तैयार किया था। अमेठी में इसे इंडो-रशिया राइफल्स प्राइवेट लिमिटेड (IRRPL) बनाएगी। AK 203 भारतीय सेना (Indian Army) द्वारा इस्मेताल की जा रही इंसास राइफल की जगह लेगी। भारतीय सेना को 7.50 लाख AK-203 राइफल्स की जरूरत है।

AK-203 इंसास राइफल की तुलना में छोटी, हल्की और ज्यादा घातक है। बिना मैग्जीन के इंसास राइफल का वजह 4.15 kg है। वहीं, AK-203 का वजन सिर्फ 3.8kg है। इंसास की लंबाई 960 MM है। एके-203 की लंबाई 705MM है। जवानों के लिए इस राइफल का इस्तेमाल करना अधिक सुविधाजनक होगा।

इंसास में 5.56x45mm की बुलेट्स लगती हैं। इसकी रेंज 400 मीटर है। वहीं, AK-203 की रेंज 800 मीटर है। इंसास राइफल से एक मिनट में 650 गोलियां चलाई जा सकती है। एके-203 से एक मिनट में 600 गोलियां चलाई जा सकती है। एके-203 से निशाना ज्यादा सटीक लगता है। इंसास में 20 से 30 राउंड की मैगजीन लगती है, जबकि AK-203 में 30 राउंड की बॉक्स मैगजीन लगती है।

 

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.