Mon, Jun 29th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

गोवा—मुंबई हाईवे पर भीषण हादसा, एक बच्चे सहित नौ लोगों की मौत

by Raju Chaurasia • January 19, 2023

गोवा—मुंबई हाईवे पर भीषण हादसा, एक बच्चे सहित नौ लोगों की मौत

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

मुंबई। महाराष्ट्र के रायगढ़ के रेपोली क्षेत्र में गोवा-मुंबई हाईवे पर गुरुवार को हुए ट्रक और कार के बीच भीषण हादसे में एक बच्चे सहित 9 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। एक अन्य बच्चा घायल है। टक्कर इतनी भीषण थी कि लाशों के टुकड़े-टुकड़े हो गए। बताया जाता है कि जब ट्रक मुंबई की ओर जबकि कार रत्नागिरी जिले के गुहागर की ओर जा रही थी, तब यह हादसा हुआ। कार के क्षत-विक्षत अवशेष हादसे की तीव्रता की ओर इशारा कर रहे हैं। मरने वालों में पांच पुरुष और तीन महिलाएं शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि हादसे में घायल एक बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया हाईवे पर यातायात बहाल हो गया है और घटना की जांच की जा रही है।

9 people died in a horrific road accident on the Goa-Mumbai highway in Repoli area kpa

हादसा गुरुवार सुबह करीब 5 बजे रेपोली गांव के पास हुआ। हादसे की जानकारी लगते ही गोरेगांव पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू शुरू किया। हादसे में एक 4 साल का बच्चा भी बुरी तरह घायल हुआ है। वो कार की जर्जर बॉडी में बुरी तरह फंस गया था। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने उसे जैसे-तैसे बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। बताया जाता है कि ट्रक रांग साइड से आ रहा था। इसके चलते ईको कार का ड्राइवर हादसे को रोक नहीं सका। बताया जाता है कि अचानक से सामने ट्रक आ जाने से उसकी लाइट कार ड्राइवर की आंखों पर पड़ी, जिससे वो स्टीयरिंग से अपना संतुलन खो बैठा।

9 people died in a horrific road accident on the Goa-Mumbai highway in Repoli area kpa

बता दें कि इस समय मुंबई-गोवा हाईवे का कंस्ट्रक्शन चल रहा है। हालांकि यह पिछले कई सालों से बहुत धीमी गति से हो रहा है। इसकी वजह से यहां आए-दिन हादसे हो रहे हैं। पिछले हफ्ते रत्नागिरी जिले के राजापुर में भी एक हादसा हो चुका है। एक एक्सीडेंट लांजा में भी सामने आया था। दोनों हादसों में दो लोगों की मौत हुई थी।

महाराष्ट्र में एक हफ्ते में यह दूसरा बड़ा हादसा है। इससे पहले बीते शुक्रवार(13 जनवरी) को नासिक-शिरडी हाइवे पर भीषण हादसा हुआ था। इसमें 10 लोगों की मौत हुई थी। वे लोग उल्लासनगर के रहने वाले थे, जो मुंबई से सटा है। सभी लोग शिरडी दर्शन करने जा रहे थे। इनकी लग्जरी बस सिग्नर-शिरडी हाइवे पर पाथेर गांव के पास एक ट्रक से टकरा गई थी।

महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग जिले में गुरुवार को एक बस के पलट जाने से दो लोगों की मौत हो गई और 30 अन्य घायल हो गये। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना सुबह करीब साढ़े पांच बजे हुई, जब राज्य की राजधानी मुंबई से 480 किलोमीटर दूर कंकावली में गाड नदी पुल के पास एक तीखे मोड़ पर बस चालक ने पहियों पर नियंत्रण खो दिया। उन्होंने कहा कि 36 यात्रियों को लेकर लग्जरी बस पुणे से गोवा जा रही थी। अधिकारी ने कहा कि हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। उन्होंने कहा कि सभी घायलों को इलाज के लिए कंकावली के सिविल अस्पताल ले जाया गया।

 

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.