Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

शरीर के ये अंग देते हैं शुगर होने के बड़े संकेत, ऐसे पहचानें लक्षण

by यूनिक समय • January 29, 2023
Advertisement
Ad

आज के समय में डायबिटीज एक बहुत ही बड़ी बीमारी बनकर सामने आई है। इसे सामान्य बीमारी समझने की भूल करना आपकी सेहत के लिए हानिकार हो सकता है। दरअसल, मधुमेह एक बार हो जाए तो फिर कभी पूरी तरह से खत्म नहीं होती है। इस बीमारी का अभी तक कोई इलाज़ नहीं निकला है आप इसे सिर्फ अपने खानपान के ज़रिए कंट्रोल कर सकते हैं। दरअसल, डायबिटीज गलत खानपान और अनियमित जीवनशैली से जुड़ी बीमारी है, इसलिए आपको इन चीज़ों पर ज़्यादा ध्यान देना है। डायबिटीज के पीड़ितों में शुरुआत में कोई लक्षण नज़र नहीं आते हैं, लेकिन छोटे छोट कई संकेत दिखते हैं। अक्सर इन संकेतों को लोग सामान्य समझकर नजरअंदाज करते है। आइए जानते हैं कि ब्लड शुगर बढ़ने पर सबसे पहले हमें शरीर के किन किन अंगों से संकेत मिलने शुरू हो जाते है

अगर आपको कुछ दिनों से धुंधला दिख रहा है और आँखों से जुडी कई समस्याएं आपके सामने आ रही हैं तो यह शुगर बढ़ने का शुरूआती स्टेप हो सकता है। दरअसल, हाई ब्लड शुगर रेटीना ब्लज वेसल्स को प्रभावित करता है जिससे आंखों से जुड़ी कई परेशानियां होने लगती हैं। शुगर बढ़ने से मोतियाबिंद की संभावना बढ़ जाती है।

अगर आपको पैरों में अचानकर से झुनझुनी होने लगे या फिर आपके पैर सुन्न हो जाए, पैरो में छाले आ जाएं फिर अंगूठे के पास स्किन टाइट होने लगे तो इसके पीछे हाई ब्लड शुगर एक बड़ा कारण हो सकता है।

किडनी हमारे शरीर से दूषित और विषाक्त पदार्थों को छानकर बाहर निकालती है। ब्लड शुगर की समस्या बढ़ने पर हमारे किडनी पर भी असर दिखने लगता है। किडनी में छोटी ब्लड वेसल्स होती है जिनको हाई ब्लड शुगर से नुकसान पहुंचता है जिससे गुर्दे की बीमारी होने की संभावना बढ़ जाती है।

हाई ब्लड शुगर का संकेत हमारा हार्ट और ब्लड वेसल्स भी देती हैं। मधुमेह की वजह बल्ड वेसल्स के डैमेज होने का खतरा बना रहता है और इससे मरीज में हार्ट अटैक और स्ट्रोक की संभावना कई गुना ज़्यादा बढ़ जाती है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.