Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

टाटा सूमो अब नए अवतार में, फीचर्स भी शानदार

by यूनिक समय • January 30, 2023
Advertisement
Ad

हाल ही में एक नई टाटा सूमो का डिजिटल डिजाइन सामने आया है. यह दिखने में आपको Mercedes G Wagon जैसी लग सकती है. तस्वीरें देख आप खुद ही अंदाजा लगा सकते हैं कि ऐसी टाटा सूमो सड़क पर चलती हुई कितनी शानदार नजर आएगी

टाटा सूमो के बारे में भला कौन नहीं जानता. हमने बचपन से लेकर बड़े होने तक इस एसयूवी को ग्राहकों के दिलों पर राज करते देखा है. साल 1994 में लॉन्च हुई टाटा सूमो को साल 2019 तक बेचा गया है. शुरुआत में इसे 10 सीटर लेआउट में सिर्फ मिलिट्री और ऑफ रोडिंग के उद्देश्य से लाया गया था. हालांकि बाद में बढ़ती डिमांड को देखते हुए आम लोगों के लिए भी Sumo की बिक्री की जाने लगी. अभी भी कई सरकारी अफसरों पर यह कार देखने को मिल जाती है. हाल ही में एक नई टाटा सूमो का डिजिटल डिजाइन सामने आया है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Mridul Basist (@bimbledesigns)

यह दिखने में आपको Mercedes G Wagon या Mercedes G63 Rocket जैसी लग सकती है. इसके बॉक्सी हेडलाइट्स को स्टॉक रखा गया है और इसकी ग्रिल अब साटन ब्लैक में दी गई है. इसमें व्हील्स को अपग्रेड किया गया है. लो प्रोफाइल टायर्स का इस्तेमाल किया गया है. कार के हुड पर ब्लिंकर्स लगे हैं, रूफ पर लाइट्स लगी हैं और फेंडर वेंट्स दिए गए हैं. एग्जॉस्ट को साइड में निकाला गया है और एक स्पॉइलर भी मिलता है.

पीछे वर्टिकल टेल लाइट्स हैं, जो टाटा सूमो की पहचान हुआ करती थीं. ये सभी एलिमेंट पहले से ही मस्कुलर टाटा सूमो को और भी दमदार बना रहे हैं. आप खुद ही अंदाजा लगा सकते हैं कि ऐसी टाटा सूमो सड़क पर चलती हुई कितनी शानदार नजर आएगी. इस डिजाइन को Bimble Designs नाम के इंस्टाग्राम पेज ने तैयार किया है. हालांकि यह सिर्फ एक कॉन्सेप्ट डिजाइन है, जिसकी रियल वर्ल्ड में लॉन्च होने की कम ही संभावना है.

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.