Mon, Jun 15th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

आगरा: गैस गीजर फटने से मकान की छत गिरी, मलबे में दबे पति-पत्नी घायल

by यूनिक समय • February 5, 2023
Advertisement
Ad

यूनिक समय आगरा, शाहगंज के दरगाह कमाल खां इलाके में रविवार की सुबह गैस का गीजर फटने से मकान की छत गिर गई। मलबे में पति-पत्नी दब गए। पांच साल की उनकी बेटी भी चपेट में आ गई। चीख पुकार सुनकर बस्ती के लोगों ने दोनों को बाहर निकाला। अस्पताल में भर्ती कराया।

महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना सुबह 6 बजे की है। दरगाह कमाल खां निवासी 25 वर्षीय गजाला पत्नी करीम चाय बनाने रसोई में गई थी। बताते हैं इसी दौरान वहां लगा गैस का गीजर तेज धमाके के साथ फट गया। जिससे मकान की छत ढह गई।

तेज धमाके और चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर जुट गए। उन्होंने गजाला और करीम को करीब 45 मिनट प्रयास के बाद बाहर निकाला। रसोई में गैस का चूल्हा जल रहा था। जिससे वह बुरी तरह झुलस गई थी। छह साल की पुत्री सफिया भी चपेट में आकर घायल हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के अस्पताल में भर्ती कराया है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.