Mon, Jun 29th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

स्वामी प्रसाद मौर्य के काफिले को दिखाए गए काले झंडे, हर-हर महादेव बोलकर फेंकी काली स्याही

by यूनिक समय • February 12, 2023
swami-prasad-maurya

स्वामी प्रसाद मौर्य के काफिले को दिखाए गए काले झंडे, हर-हर महादेव बोलकर फेंकी काली स्याही

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के काफिले को वाराणसी में काले झंडे दिखाए गए। इस बीच उनके वाहन पर काली स्याही भी फेंकी गई। रामचरितमानस को लेकर की गई टिप्पणी के बाद यह विरोध प्रदर्शन देखने को मिला।

सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य को रविवार को वाराणसी में विरोध प्रदर्शन का सामना करना पड़ा। सोनभद्र जाने के दौरान उनके वाहन पर काली स्याही फेंकी गई और काले झंडे भी दिखाए गए। इस बीच हर-हर महादेव और जय श्री राम के नारे भी लगाए गए।

इस बीच सुरक्षाकर्मियों ने स्याही फेंक रहे लोगों को रोकने का काफी प्रयास किया। हालांकि बाद में वह वाहन के साथ आगे बढ़ गए। मामले की जानकारी मिलते ही भारी संख्या में पुलिस बल भी मौके पर पहुंचा। इस बीच भाजपा नेता दीपक सिंह रावीर ने कहा कि रामचरितमानस पर विवादित टिप्पणी करने पर किसी को भी माफ नहीं किया जाएगा।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.