Mon, Jun 29th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

बीबीसी के दिल्ली-मुंबई दफ्तरों पर आयकर विभाग का सर्वे, वित्तीय अनियमितता के हैं आरोप

by यूनिक समय • February 14, 2023
bbc

बीबीसी के दिल्ली-मुंबई दफ्तरों पर आयकर विभाग का सर्वे, वित्तीय अनियमितता के हैं आरोप

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

दिल्ली और मुंबई में बीबीसी के दफ्तर पर आयकर विभाग की टीम तलाशी ले रही है। अधिकारियों ने मंगलवार सुबह बीबीसी के दफ्तर पर छापा मारा था। इस दौरान कर्मचारियों के फोन बंद करवा दिए गए।

नई दिल्ली, एएनआई/पीटीआई। आयकर विभाग (आईटी) अधिकारी ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन (बीबीसी) के दफ्तर पर तलाशी ले रहे हैं। समाचार एजेंसी ने बताया कि आईटी अधिकारी बीबीसी के दिल्ली और मुंबई स्थित दफ्तर पर तलाशी ले रहे हैं। अधिकारी मंगलवार सुबह बीबीसी दफ्तर पहुंचे और कर्मचारियों के फोन बंद करवा दिए। बीबीसी की तरफ से अभी कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। बता दें कि दिल्ली में बीबीसी का दफ्तर केजी मार्ग स्थित एचटी हाउस बिल्डिंग में है।

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, आईटी अधिकारी कर चोरी की जांच के सिलसिले में तलाशी ले रहे हैं। अधिकारियों ने कहा कि कंपनी के बिजनेस ऑपरेशन्स से जुड़े कागजातों की जांच की जा रही है।

बीबीसी के दफ्तर पर तलाशी को कांग्रेस ने अघोषित आपातकाल बताया है। कांग्रेस पार्टी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट किया गया है। ट्वीट में लिखा है, “पहले बीबीसी की डॉक्युमेंट्री आई, उसे बैन किया गया। अब बीबीसी पर आईटी का छापा पड़ गया है। अघोषित आपातकाल।”

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने भी इस तलाशी को लेकर सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि यहां हम अदाणी के मामले में JPC की मांग कर रहे हैं और वहां सरकार बीबीसी के पीछे पड़ी हुई है। विनाशकाले विपरीत बुद्धि।

बता दें कि बीबीसी हाल ही में अपनी विवादित डॉक्युमेंट्री को लेकर चर्चा में रहा था। ये डॉक्युमेंट्री 2002 गुजरात दंगों पर बनाई गई थी। केंद्र सरकार द्वारा इस डॉक्युमेंट्री की स्क्रीनिंग पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। देश की कई यूनिवर्सिटियों में इसकी स्क्रीनिंग के लिए बवाल भी हुआ था।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.