Mon, Jun 15th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

युवती की सगाई से नाराज शोहदे ने मंगेतर को कमरे में बंद कर पीटा

by Raju Chaurasia • February 24, 2023
Advertisement
Ad

गोरखपुर। जनपद से एक हैरान करने वाला मामला उस दौरान सामने आया जब शोहदे ने प्रेमिका के मंगेतर की जमकर पिटाई कर दी। शोहदे ने सगाई के बाद युवती के मंगेतर को फोन कर इंदौर से गोरखपुर बुलाया और इस घटना को अंजाम दिया। घटना को लेकर पुलिस से शिकायत की गई है। पीड़ित ने बताया कि आरोपी ने उसे युवती से प्रेम-संबंध होने की जानकारी देते हुए सबूत देने के लिए गोरखपुर बुलाया था। यहां उसने साथियों के साथ मिलकर कमरे में बंद कर पिटाई की। चीख-पुकार सुनकर पड़ोसियों ने उसकी जान बचाई।

मध्य प्रदेश इंदौर निवासी संदीप पांडेय ने शाहपुर पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि बड़गो निवासी बड़े भाई प्रदीप पांडेय ने उनकी शादी शहर की एक युवती से तय की थी। 18 जनवरी 2023 को होटल में उनकी सगाई हुई और 17 फरवरी को प्रवीण गौड़ नाम के एक युवक ने उन्हें व्हाट्सऐप के जरिए संपर्क किया। संदीप को मैसेज भेजा गया कि जिस लड़की से उसकी शादी होने वाले ही उसके साथ वह (प्रवीण) चार सालों से प्रेम संबंध में है। जब संदीप ने इसका सबूत मांगा तो आरोपी ने उसे गोरखपुर बुलाया और सबूत देने की बात कही।

संदीप के अनुसार वर 21 फरवरी को इंदौर से गोरखपुर पहुंचा और प्रवीण से मुलाकात के लिए उसके घर गंगानगर गया। यहां प्रवीण ने उसे कमरे में ले जाने के बाद चोटे भाई संदीप, प्रमोद, अनिल, दिलीप और सुनील के साथ मिलकर जमकर उसकी पिटाई कर दी। इस बीच चोट लगने से एक युवक बेहोश भी हो गया। हमलावरों ने संदीप की चेन भी छीन ली। इस बीच चीख पुकार सुनकर स्थानीय लोग वहां पर पहुंचे और उनकी मदद से दोनों भाई वहां से भागने में कामयाब रहें। वहीं इस मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस की टीम छानबीन में लगी हुई है।

 

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.