Mon, Jun 15th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

आगरा: डेनमार्क के प्रिंस और प्रिंसेस ने ताजमहल का किया दीदार, जमकर खिंचाए फोटो

by यूनिक समय • February 26, 2023
Advertisement
Ad

ताजमहल के पूर्वी गेट से दो घंटे के लिए प्रवेश को बंद कर दिया। प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्र ने आगरा पहुंचकर डेनमार्क के प्रिंस का आगरा खेरिया एयरपोर्ट पर किया स्वागत। आगरा किला देखकर लौटेंगे।

आगरा, डेनमार्क के प्रिंस और प्रिंसेज आगरा आए। रविवार सुबह डेनमार्क के क्राउन प्रिंस फ्रेडरिक आंद्रे हेनरिक क्रिश्चियन और प्रिंसेज मेरी एलिजाबेथ डोनाल्डसन ताजमहल पहुंचे। उन्होंने काफी देर तक खूबसूरत स्मारक का भ्रमण किया। ताजमहल देखकर दोनों होटल अमर विलास लौटे गए। अब वे आगरा किला देखेंगे। उनकी विजिट के लिए ताज पूर्वी गेट से स्मारक में पर्यटकों का प्रवेश व निकास 10:30 बजे से बंद कर दिया गया था। 12 बजे पर्यटकों को पूर्वी गेट से प्रवेश दिया गया। खेरिया एयरपोर्ट पर मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्र ने प्रिंस और प्रिन्सेज की अगवानी की।

डेनमार्क के क्राउन प्रिंस फ्रेडरिक आंद्रे हेनरिक क्रिश्चियन ने विजिटर बुक में कमेंट लिखने के बजाय केवल दस्तखत किए। प्रिंस व प्रिंसेज ताजमहल की खूबसूरती में खाे गए। दाेनों ने एक दूसरे के साथ ताजमहल परिसर में जमकर फोटो खिंचाए। डायना सीट से भी दोनों ने तस्वीरें लीं।

ताजमहल में गाइड नितिन सिंह से पूछा कितने लोगों ने बनाया था ताजमहल। स्मारक बनाने को लोग कहां-कहां से आए थे। पच्चीकारी का काम कितने लोगों ने किया था। स्मारक देखकर प्रिंस और प्रिन्सेज काफी खुश थे।

अधीक्षण पुरातत्वविद् डा. राजकुमार पटेल ने बताया कि रविवार को ताजमहल व आगरा किला खुले रहे। ताजमहल के पूर्वी गेट से सुबह 10:30 से दोपहर 12:30 बजे तक पर्यटकों का प्रवेश व निकास नहीं हुआ। आगरा किला में दोपहर एक से दो बजे तक पर्यटकों का प्रवेश व निकास रोका जा सकता है। ताजमहल के पश्चिमी गेट व टिकट विंडो सामान्य दिनों की तरह खुले रहे। पर्यटकों को स्मारक के लेबर गेट व दक्षिणी गेट से बाहर निकाला गया।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.