Tue, Jun 30th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

केंद्र का बड़ा एक्शन! 14 मोबाइल मैसेंजर एप्स किए ब्लॉक, आतंकवादी कर रहे थे इस्तेमाल, देखें लिस्ट

by यूनिक समय • May 1, 2023
app

केंद्र का बड़ा एक्शन! 14 मोबाइल मैसेंजर एप्स किए ब्लॉक, आतंकवादी कर रहे थे इस्तेमाल, देखें लिस्ट

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए 14 मैसेंजर मोबाइल एप्लिकेशन को ब्लॉक कर दिया है। सुरक्षा और खुफिया एजेंसियों की सिफारिश के बाद केंद्र सरकार ने ये फैसला लिया है। इन मैसेंजर मोबाइल एप्लिकेशन के जरिए जम्मू-कश्मीर में आतंकी सीक्रेट मैसेज भेजते थे। आतंकी इन ऐप्स का इस्तेमाल कश्मीर में अपने सपोर्टर्स और ऑन-ग्राउंड वर्कर्स (OGW) के साथ कम्यूनिकेट करने के लिए कर रहे थे।

इन ऐप्स में क्रायपवाइजर, एनिग्मा, सेफस्विस, विकरमे, मीडियाफायर, ब्रायर, बीचैट , नंदबॉक्स, कॉनियन, आईएमओ, एलिमेंट, सेकेंड लाइन, जांगी, थ्रेमा जैसे ऐप्स शामिल हैं।

खुफिया सूत्रों के मुताबिक इन एप के जरिए जम्मू-कश्मीर में मौजूद आतंकियों को पाकिस्तान में बैठे आतंकियों के द्वारा भी कोडेड मैसेज भेजे जाते थे।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.