Tue, Jun 30th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पोते अरुण गांधी का 89 वर्ष की आयु में निधन, बेटे ने ट्वीट कर दी ये जानकारी

by यूनिक समय • May 2, 2023
arun-gandhi

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पोते अरुण गांधी का 89 वर्ष की आयु में निधन, बेटे ने ट्वीट कर दी ये जानकारी

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

महात्मा गांधी के पोते अरुण मणिलाल गांधी का निधन हो गया है। वह 89 साल के थे और काफी समय से बीमार चल रहे थे। अरुण का निधन महाराष्ट्र के कोल्हापुर में हुआ है। अरुण के बेटे तुषार गांधी ने मंगलवार को ट्वीट कर ये जानकारी साझा की है। उन्होंने बताया कि अरुण का अंतिम संस्कार आज कोल्हापुर में किया जाएगा।

अरुण गांधी का जन्म 14 अप्रैल 1934 को दक्षिण अफ्रीका के डरबन में हुआ था। वह महात्मा गांधी के दूसरे बेटे मणिलाल गांधी के बेटे थे। वह

सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर एक कार्यकर्ता रूप में काम करते रहे। उन्होंने किताबें भी लिखीं, जिसमें ‘द गिफ्ट ऑफ एंगर: एंड अदर लेसन्स फ्रॉम माई ग्रैंडफादर महात्मा गांधी’ प्रसिद्ध है।

अरुण सालों पहले अमेरिका में बस चुके थे। वह भी महात्मा गांधी की तरह अहिंसा को बहुत महत्व देते थे, इसलिए उन्होंने क्रिश्चियन ब्रदर्स यूनिवर्सिटी में अहिंसा से जुड़े एक इंस्टीट्यूट को स्थापित किया।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.