Thu, Jun 25th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

रोजगार मेला: पीएम ने 70 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र, मोदी ने कहा—’परिवारवादी पार्टियों ने देश का बड़ा नुकसान किया’

by Raju Chaurasia • June 13, 2023

रोजगार मेला: पीएम ने 70 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र, मोदी ने कहा—’परिवारवादी पार्टियों ने देश का बड़ा नुकसान किया’

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के 70 हजार युवाओं को नौकरी का नियुक्ति पत्र सौंपा है। देश भर के 43 स्थानों पर रोजगार मेले का आयोजन किया गया, जिसे पीएम मोदी वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों की तुलना में भारत तेजी से प्रदर्शन कर रहा है। पीएम मोदी ने कहा कि पहले की सरकारों में नौकरी का प्रोसेस इतना लंबा था कि कई-कई वर्ष बीत जाते थे लोगों को नियुक्ति पत्र नहीं मिलते थे। लेकिन हमारी सरकार इस दिशा में तेजी से काम कर रही है।

अपने भाषण के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि इस वक्त हम जल जीवन मिशन पर करीब 4 लाख करोड़ रुपए खर्च कर रहे हैं। पहले 100 घरों में से मुश्किल से 15 घरों को पानी मिलता था लेकिन हमारे जल जीवन मिशन से 100 घरों में से 62 घरों में नल से पानी पहुंच रहा है। देश के सैकड़ों जिलों में नल से जल मिल रहा है। इस मिशन से लोगों को गंभीर बीमारियों से बचाया जा रहा है, आम लोगों का टाइम बच रहा है। डायरिया जैसी बीमारी से होने वाली 4 लाख मौते भी थम गई हैं।

देश भर के विभिन्न सरकारी विभागों में निकली वैकेंसी के सापेक्ष यह नियुक्तियां की गई हैं। सरकार ने बताया कि नई भर्तियां वित्तीय सेवा विभाग, डाक विभाग, स्कूल शिक्षा विभाग, उच्च शिक्षा विभाग, रक्षा मंत्रालय, राजस्व विभाग, वित्त मंत्रालय, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण, परमाणु ऊर्जा विभाग, रेल मंत्रालय, लेखापरीक्षा और लेखा विभाग, परमाणु ऊर्जा विभाग और गृह मंत्रालय आदि विभागों में की गई हैं। अब इन अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिया जाएगा।

 

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.