Tue, Jun 16th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

उत्तर प्रदेश: बिजली व्यवस्था सुधारने के लिए जिलों में नियुक्त किये जाएंगे नोडल अधिकारी

by यूनिक समय • June 19, 2023
Advertisement
Ad

प्रदेश की बिजली व्यवस्था में सुधार के लिए योगी सरकार ने उप्र पावर कारपोरेशन के 27 वरिष्ठ अधिकारियों को नोडल अधिकारी नामित करते हुए उन्हें अलग-अलग जिलों में भेजने का निर्णय किया है।

ये अधिकारी 19 से 21 जून तक संबंधित जिले का दौरा कर वहां की बिजली व्यवस्था की निगरानी और विश्लेषण करेंगे। 22 जून को अपनी रिपोर्ट पावर कारपोरेशन मुख्यालय को सौंपेंगे। भीषण गर्मी और ओवरलोडिंग से बेहाल हुई बिजली व्यवस्था को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पटरी पर लाने का निर्देश दिया है।

अघोषित बिजली कटौती पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने इसके लिए फीडरवार जिम्मेदारी तय करने के लिए कहा था। इसी क्रम में पावर कारपोरेशन के अध्यक्ष एम. देवराज ने कारपोरेशन मुख्यालय में तैनात 27 वरिष्ठ अधिकारियों को जिलों की बिजली व्यवस्था सुधारने की जिम्मेदारी दी है।

इनमें प्रबंध निदेशक, निदेशक स्तर और मुख्य अभियंता स्तर के अधिकारी शामिल हैं। सभी नोडल अधिकारी मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप प्रदेश की बिजली व्यवस्था में सुधार तथा उपभोक्ताओं को गुणवत्तापरक बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए जिलों में किए जा रहे कामकाज की निगरानी करेंगे।

सभी नोडल अधिकारी आवंटित जिलों का दौरा कर बिजली आपूर्ति, क्षतिग्रस्त पावर एवं वितरण परिवर्तकों की स्थिति, वर्कशाप में परिवर्तक उपलब्धता, स्टोर में सामग्री की उपलब्धता तथा बिजली आपूर्ति संबंधित शिकायतों के निस्तारण की स्थिति पर अपनी रिपोर्ट कारपोरेशन मुख्यालय को देंगे।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.