Tue, Jun 30th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

दिल्ली, यूपी समेत इन राज्यों में होगी झमाझम बारिश, IMD का अलर्ट, गर्मी से मिलेगी राहत

by यूनिक समय • June 24, 2023
weather

दिल्ली, यूपी समेत इन राज्यों में होगी झमाझम बारिश, IMD का अलर्ट, गर्मी से मिलेगी राहत

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

देश की राजधानी दिल्ली सहित उत्तर भारत में भीषण गर्मी और उमस ने परेशान कर रखा है। कूलर के सामने भी लोगों का पसीना नहीं सूख पा रहा है। कुछ राज्यों में हीटवेव लोगों की जान ले रही है। इसी बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने राहत देने वाली खबर दी है। मौसम विभाग ने कहा है कि 2 दिनों तक दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश होने वाली है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अगले हफ्ते में इससे राहत मिलने के आसार है। इस दौरान तेज हवाएं भी चलेंगीं। बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। पूर्वोत्तर भारत, उत्तर प्रदेश, तटीय कर्नाटक, केरल, लक्षद्वीप, छत्तीसगढ़, रायलसीमा, तेलंगाना और हिमाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हुई। वहीं असम में भारी बारिश के बाद बाढ़ से जनजीवन काफी प्रभावित हो रहा है।

मौसम विभाग के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी में लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिलने वाली है। आज हल्की बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है। विभाग ने दिल्ली में 25 जून से लेकर 27 जून तक झमाझम बारिश होने का अनुमान जताया है। यूपी में दो दिन बारिश के बाद हल्की धूप निकलने की वजह से उमस से लोगों का बुरा हाल है। आईएमडी के मुताबिक आज कुछ जिलों में तेज बारिश होने की संभावना है। बिहार में भी झमाझम बारिश होने की भविष्यवाणी की गई है। आने वाले दिनों में तेज हवा के साथ मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले पांच दिनों में पूर्वोत्तर और पूर्वी भारत में बारिश होने की संभावना है। इस दौरान अधिकांश स्थानों पर गरज और बिजली गिरने के साथ मध्यम बारिश होगी। 25 जून को गंगीय पश्चिम बंगाल में और 26 जून तक ओडिशा में भारी बारिश की संभावना है। 25 जून तक हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में गरज और बिजली की चेतावनी जारी गई है।

मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली के अलावा राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश के कई राज्यों में मध्यम से भारी बारिश होगी। अगले सप्ताह तक उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के साथ बर्फबारी होने के भी आसार है। मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में 27 जून के दौरान भारी बारिश की संभावना है। वहीं कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठावाड़ा, गुजरात क्षेत्र में आंधी और बिजली के साथ बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग ने राजस्थान और बिहार के येलो अलर्ट जारी किया है। बिपरजॉय चक्रवाती तूफान के कारण राजस्थान में बीते कुछ दिनों से बारिश का दौर जारी है। आईएमडी ने राजस्थान के करौली, दौसा, अलवर सहित कई जिलों में बादल गरजने के साथ झमाझम बारिश की चेतावनी जारी की है। इसके साथ ही येलो अलर्ट जारी किया गया है। बिहार में भी जल्द लोगों को गर्मी से राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग ने सीतामढ़, पटना, शिवहर, वैशाली में बारिश के साथ तेज बारिश की भविष्यवाणी के साथ येलो अलर्ट जारी किया है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.