Sat, Jun 6th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

आरबीआई ने 3 बड़े बैंकों पर लगाया भारी जुर्माना, इनमें आपका बैंक भी तो शामिल नहीं?

by यूनिक समय • June 24, 2023
Advertisement
Ad

भारतीय रिजर्व बैंक ने नियमों के उल्लंघन को लेकर तीन बड़े बैंकों के खिलाफ एक सख्त कदम उठाया है. इसके तहत केंद्रीय बैंक ने इन बैंकों पर भारी जुर्माना लगाया है. RBI ने जिन तीन बैंकों पर जुर्माना लगाया है, उनमें जम्मू एंड कश्मीर बैंक,  बैंक ऑफ महाराष्ट्र और एक्सिस बैंक का नाम शामिल है.

इसको लेकर आरबीआई ने शुक्रवार को कहा कि उसने कुछ निर्देशों का अनुपालन न करने के चलते यह कदम उठाया है.

आपको बता दें कि रिजर्व बैंक ने जम्मू एंड कश्मीर बैंक पर 2.5 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है. इसके साथ ही आरबीआई ने जारी कुछ निर्देशों का पालन नहीं करने के लिए बैंक ऑफ महाराष्ट्र पर भी 1.45 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है.

केंद्रीय बैंक ने एक अन्य बयान में कहा कि उसने एक्सिस बैंक पर 30 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. RBI ने बताया कि एक्सिस बैंक ने क्रेडिट कार्ड बकाया के देर से भुगतान  करने के लिए कुछ अकाउंट पर पेनाल्टी चार्ज लगाया था, जबकि ग्राहकों ने थर्ड पार्टी प्लेटफॉर्म के जरिये से ड्यू डेट तक बकाया का भुगतान कर दिया था.
आरबीआई के अनुसार, यह जुर्माना  बैंकों द्वारा रेगुलेटरी कम्पलायंस में कमियों पर आधारित है. . यह कार्रवाई बैंक द्वारा अपने ग्राहकों के साथ किए गए किसी भी लेनदेन या समझौते की वैधता पर सवाल खड़ा नही करता है.
Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.