Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

इस फल का बीज शरीर में जमे गंदे कोलेस्ट्रॉल को देता है पिघला, 90 प्रतिशत लोगों को नहीं पता हैं इसके फायदे

by यूनिक समय • June 28, 2023
Advertisement
Ad

पपीते में मौजूद न्यूट्रिशन आपको कई बीमारियों से बचाने का काम करता है लेकिन अगर आप इसके बीज फेंक देते हैं तो ये खबर पढ़ने के बाद ऐसा नहीं करेंगे।

आजकल की लाइफस्टाइल के साथ खुद को फिट रखना भी एक टास्क बन चुका है। देश में तेजी से हाई कोलेस्ट्रॉल से पीड़ित लोगों की संख्या बढ़ रही है, जिसके कई कारण हैं। शरीर की नसों में हाई कोलेस्ट्रॉल  हाई सैचुरेटेड डाइट लेने से, स्मोकिंग से, एक्सरसाइज करने के कारण बढ़े वजन से बढ़ सकता है। जिसे समय रहते कम नहीं किया तो हार्ट अटैक का चांस रहता है। नसों में जमे गंदे कोलेस्ट्रॉल को पिघलाने के काम में पपीते के बीज लाभदायक साबित हो सकते हैं। पपीते के बीजों के कई फायदे होते हैं जिनमें से एक ये भी है कि इससे हाई कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल किया जा सकता है।

पपीते के बीज ओलिक एसिड जैसे मोनोअनसैचुरेटेड फैटी एसिड से भरपूर होते हैं। ये फैटी एसिड खराब कोलेस्ट्रॉल (एलडीएल कोलेस्ट्रॉल) को कम करके कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित करता है। इसके साथ ही पपीते के बीज फाइबर से भी भरपूर होते हैं। फाइबर शरीर में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद करता है। ऐसे में अगर आप हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या से जूझ रहे हैं तो पपीते के बीजों का सेवन शुरू कर दें ये आपके शरीर में कोलेस्ट्रॉल के स्तर सही रखने में मदद करेगा।

100 ग्राम सूखे पपीते के बीजों में लगभग 558 कैलोरी ऊर्जा होती है। इसके साथ ही ये बीज प्रोटीन, फैट और फाइबर से भरपूर होते हैं।

पपीते के बीजों में आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, जिंक आदि जैसे विटामिन और खनिज पाए जाते हैं।

पपीते के बीज ओलिक एसिड जैसे मोनोअनसैचुरेटेड फैटी एसिड से भरपूर होते हैं। इनमें पॉलीफेनोल्स और फ्लेवोनोइड्स भी होते हैं जो शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट हैं।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.