Thu, Jun 25th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

कोयंबटूर शॉकिंग सुसाइड: सीनियर आईपीएस विजय कुमार ने तनाव में आकर खुद को मारी गोली!

by Raju Chaurasia • July 7, 2023

कोयंबटूर शॉकिंग सुसाइड: सीनियर आईपीएस विजय कुमार ने तनाव में आकर खुद को मारी गोली!

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

कोयंबटूर। तमिलनाडु के कोयंबटूर के पुलिस उप महानिरीक्षक विजयकुमार ने शुक्रवार (7 जुलाई) को अपनी सर्विस रिवॉल्वर से खुद को शूट कर लिया। 45 वर्षीय IPS अधिकारी विजय कुमार तमिलनाडु के थेनी के रहने वाले थे। पुलिस सूत्रों के अनुसार, वह मार्निंग वॉक से घर लौटे थे और फिर गनमैन से अपनी रिवॉल्वर मांगी। बाद में खुद को गोली मार ली। सूत्रों के अनुसार, वे डिप्रेशन में थे और उन्हें नींद नहीं आ रही थी।

मॉर्निंग वॉक के बाद विजयकुमार रेसिडेंट से कैंप आफिस तक पैदल चलकर गए। वहां प्रवेश करते समय उन्होंने गनमैन से अपनी सर्विस रिवॉल्वर मांगी और बाद में खुद को शूट कर लिया। यह घटना कोयंबटूर रेस कोर्स के पास रेड फील्ड्स स्थित उनके अफिसियल रेसीडेंट पर हुई। मौके पर पहुंचे सीनियर पुलिस अधिकारियों ने विजयकुमार के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए कोयंबटूर सरकारी अस्पताल भेजा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आईपीएस विजयकुमार शुक्रवार सुबह करीब 6.45 बजे मॉर्निंग वॉक से घर लौटे थे। फिर अपने निजी सुरक्षा अधिकारी से अपनी पिस्तौल सौंपने को कहा। उन्होंने कथित तौर पर सुबह करीब 6.50 बजे खुद को गोली मार ली।

टॉप पुलिस सोर्स के अनुसार वे आफिस को लेकर डिप्रेशन में थे। नींद नहीं आने पर वे दवा ले रहे थे। कुछ समय पहले ही उनकी काउंसिलिंग हुई थी। उनके परिवार को भी हाल में कोयंबटूर लाया गया था। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि उनकी आत्महत्या का कारण काम का बोझ था या पारिवारिक समस्याएं। विजयकुमार 2009 बैच के IPS थे। उन्होंने नागापट्टिनम, कुडलूर, तिरुवरुर और कांचीपुरम में SP के रूप में कार्य किया था। उनकी आखिरी पोस्टिंग चेन्नई में थी। वहां वेअन्ना नगर के डिप्टी कमिश्नर रहे थे।

 

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.