Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री और सांसद मनोज तिवारी पहुंचे बरसाना, संत विनोद बाबा से लिया आशीर्वाद

by Raju Chaurasia • July 11, 2023
Advertisement
Ad

बरसाना। सोमवार देर रात बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री और भोजपुरी अभिनेता दिल्ली से सांसद मनोज तिवारी मथुरा आए। यहां उन्होंने बरसाना में पूज्य पाद संत विनोद बाबा से मुलाकात की। बरसाना प्रिया कुंड स्थित विरक्त संत विनोद बाबा की कुटिया पर बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री करीब कई घंटे तक रहे।

इस दौरान उन्होंने बाबा से ब्रज और राधा रानी के बारे में आध्यात्मिक चर्चा की। इस दौरान धर्म गुरु देवकी नंदन महाराज और भोजपुरी अभिनेता व सांसद मनोज तिवारी एवम संस्कार टीवी के सीईओ मनोज त्यागी भी मौजूद रहे। ब्रह्म कीर्ति रक्षक दल के प्रदेश उपाध्यक्ष पंडित अशोक झा ने अंग वस्त्र पहनाकर सम्मानित किया। ग्रेटर नोएडा में चल रही कथा के प्रथम दिन की समाप्ति के बाद वो सीधे बरसाना पहुंचे। इस दौरान उन्होंने राधा कृष्ण और राम नाम के भजनों का आनंद लिया। बृज के विरक्त संत विनोद बिहारी बाबा ने ओढ़नी पहनाकर स्वागत किया।

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि ठाकुरजी की कृपा बृजवासियों के द्वारा ही संभव है। यही कारण है जब मैं बृज में आता हूं तो दिन समय नहीं देखता सीधा बरसाना राधारानी के धाम में आ जाता हूं। संतों की कृपा बनी रहे जीवन में उनके चरणों की रज मिलती रहे। जीवन सफल होता जाएगा। बृज धाम की यात्रा पर आए बागेश्वर सरकार धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का दौरा बेहद गोपनीय रखा गया। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री अपने प्रवचन के दौरान गद्दी लगाते हैं और हनुमान जी की कृपा से लोगों के दुख दर्द दूर करने का दावा करते हैं। धीरेन्द्र शास्त्री जी मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में पड़ने वाले प्रसिद्ध धार्मिक तीर्थ स्थल बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश्वर तथा पुजारी हैं। उनके धाम में देश के कोने-कोने से कई श्रद्धालु उनके दर्शन के लिए छतरपुर जाते हैं और अपनी अर्जी लगाते हैं। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र पांडेय के अलावा पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.