Tue, Jun 16th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

बुलंदशहर में निर्माणाधीन मकान का लेंटर गिरने से पति-पत्नी व दो बच्चे समेत 11 घायल

by यूनिक समय • July 19, 2023
Advertisement
Ad

नरसेना थाना क्षेत्र मवई में बुधवार की सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। निर्माणाधीन मकान का लिंटर गिरने से एक ही परिवार के छह बच्चों समेत 15 लोग दब गए। इसमें दो बेटों समेत दंपती की मौत हो गई। 11 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डीएम ने मरने वाले लोगों को चार- चार लाख रुपये की आर्थिक मदद करने व मकान की मरम्मत करने की बात कहीं

नरसेना थाना क्षेत्र के गांव मवई निवासी राजपाल पुत्र हरचरण सिंह का मकान बन रहा था। मकान की पहली मंजिल पर पुराना लेंटर डाला हुआ था और दूसरी मंजिल का निर्माण किया जा रहा था। मंगलवार की शाम को दूसरी मंजिल के तीन कमरों के ऊपर लेंटर डाला गया था। देर रात लेंटर डालने के बाद परिवार के 15 लोग मकान के ग्राउंड फ्लोर पर चारपाई डालकर सो गए। बुधवार की सुबह करीब तीन बजे दूसरी मंजिल पर डाला गया लेंटर भरभरा कर पहली मंजिल की छत पर गिर गया। जिसके चलते पहली मंजिल का लेंटर भी गिर गया और सो रहा परिवार मलबे के नीचे दब गया।
Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.