Thu, Jun 25th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

राजस्थान में लाल डायरी से मचाया कोहराम, टेंशन में सीएम गहलौत

by Raju Chaurasia • July 27, 2023

राजस्थान में लाल डायरी से मचाया कोहराम, टेंशन में सीएम गहलौत

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

सीकर। मणिपुर हिंसा की तुलना राजस्थान से करने के बाद आज पीएम मोदी राजस्थान ही आ गए हैं। मणिपुर हिंसा मामले के बाद अब दूसरा मुद्दा मिल गया है लाल डायरी… यानि आज गहलोत सरकार की खैर नहीं है। पीएम और सीएम का आज सीकर में सामना हो सकता था, लेकिन ऐन पहले पीएमओ से सीएम गहलोत का संबोधन रद्द कर दिया गया, इसलिए अब सीएम और पीएम का सामना नहीं होगा। लेकिन यह तय है कि आज गहलोत सरकार की खैर नहीं है।

मणिपुर में दो महिला के साथ गैंगरेप कर, उन्हें निर्वस्त्र घुमाने के बाद उनकी निर्मम हत्या कर देने के मामले में पीएम मोदी का बयान आया था। अपने बयान में उन्होनें राजस्था और छत्तीसगढ़ दोनो कांग्रेस शासित राज्यों की तुलना मणिपुर में महिलाओं की हालत से कर दी थी। पीएम के इस बयान के बाद माहौल गर्मा गया था। सीएम गहलोत ने मीडिया बुलाकर पीएम के इस बयान के खिलाफ तगड़े बयान जारी किए थे। इन बयानों के बाद पीएम का कोई बयान तो नहीं आया ,लेकिन अब वे खुद आ रहे हैं। राजस्थान में महिला संबधी अपराधों को फिर से मुद्दा बनाया जाना तय है।

पिछले तीन दिन से राजस्थान से लेकर दिल्ली तक जिस लाल डायरी की गूंज है, उस लाल डायरी को जग जाहिर करने वाले बर्खास्त मंत्री राजेन्द्र गुढा के क्षेत्र के नजदीक ही मोदी आ रहे हैं। झुझुनुं जिले से आने वाले गुढा के पड़ोसी जिले सीकर से आज लाल डायरी फिर से गूंजने वाली है।

 

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.