Tue, Jun 16th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

कौन है लड़कों को खुला चैलेंज देने वाली 17 साल की ये दंगल गर्ल!

by Raju Chaurasia • September 1, 2023
Advertisement
Ad

लखनऊ। लखनऊ के सबसे पुराने दंगल में शामिल-‘अखिल भारतीय मस्ता पहलवान गुरुजी दंगल’ के इतिहास में पहली बार किसी लड़की ने उतरकर लड़कों को चैलेंज कर दिया। यह देखकर दर्शकों को हैरानी होना लाजिमी थी। पढ़िए कौन है Lucknow की ये Dangal Girl?

अंशु यादव गाजीपुर की रहने वाली हैं। जब वे अखाड़े में कूदी, तो उनका सामना बिहार के पहलवान रोहित से हुआ। बेशक इनकी कुश्ती बराबरी पर छूटी, लेकिन अंशु के दांव-पेंच और फुर्ती देखकर दर्शकों के अलावा खुद पहलवान रोहित तक दंग रह गए।

फिल्म दंगल की तर्ज पर लड़की ने लड़ी लड़कों से कुस्ती

हरीचंद इंटर कॉलेज के ग्राउंड पर रखा गया आयोजन था। फिल्म दंगल की स्टाइल में अंशु को कुश्ती लड़ते देखकर तालियों की गड़गड़ाहट रुकने का नाम नहीं ले रही थी। शुरुआत में अंशु ने रोहित को पटकनी दे दी थी। हालांकि बाद में मुकाबिला बराबर छूटा। इस मौके पर अंशु की छोटी बहन आंचल भी मौजूद रही। अंशु की लड़कों के साथ यह पांचवीं कुश्ती थी। यहां के लोग इन्हे दंगल गर्ल के नाम से जानते हैं

अखिल भारतीय मस्ता पहलवान गुरुजी दंगल’ का यह 136वां आयोजन था। अंशु अपने पिता हरिशंकर यादव और बहन आंचल के साथ कुश्ती लड़ने पहुंची थीं। अंशु को उनके पिता ही कोच करते हैं। वे बताते हैं कि अंशु के परदादा तुलसी यादव राजा राजा-महाराजों के समय में पहलवानी करते थे। हरी शंकर की तीन बेटियां और दो बेटे हैं।

अंशु पढ़ाई के साथ साथ निकालती हैं कुश्ती की प्रैक्टिस के लिए समय-Dangal Girl

अंशु जूनियर वर्ग की राष्ट्रीय कुश्ती चैम्पियनशिप में शामिल हो चुकी हैं। 17 वर्षीय अंशु की छोटी बहन आंचल भी कुश्ती की ट्रेनिंग लेने लगी हैं। जबकि उनकी सबसे छोटी बहन अभी 10 साल की है, लेकिन उसमें भी कुश्ती को लेकर जज्बा है। अंशु रात 3 बजे उठकर सुबह 9 बजे तक प्रैक्टिस करती हैं। फिर स्कूल जाकर शाम को 6 बजे लौटकर 2 घंटे प्रैक्टिस करती हैं।

 

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.