Tue, Jun 16th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

केंद्रीय मंत्री के घर में बेटे के दोस्त की गोली मारकर हत्या

by Raju Chaurasia • September 1, 2023
Advertisement
Ad

लखनऊ। यूपी में केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के घर में एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक का नामक विनय श्रीवास्तव बताया गया है, जो मंत्री के बेटे विकास का दोस्त था। घटना आज सुबह की है। पुलिस को मौके से एक लाइसेंसी पिस्टल मिली है। इस घटना में फॉरेंसिक टीम सबूत जुटाने में लगी है। मंत्री का घर ठाकुरगंज के बेगरिया गांव में है।

यूपी में केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के घर में हुई वारदात को लेकर पुलिस जांच में जुटी-UP News

हत्या के पीछे की वजह सामने नहीं आई है। इस मामले में पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है। डीसीपी पश्चिम राहुल राज के अनुसार, व‍िनय श्रीवास्‍तव को गोली मारी गई। उनके स‍िर में भी चोट के न‍िशान हैं। शुरुआती जांच में सामने आया है कि रात को घर में 6 लोग मौजूद थे। सबने साथ में बैठकर खाना खाया। मौके से जो लाइसेंसी पिस्टल बरामद हुई है, वो विकास किशोर की है। हालांकि पुलिस इस मामले में अभी कुछ भी ज्यादा खुलासा नहीं कर रही है। पूरे यूपी में इस घटना को लेकर हड़कंप मचा हुआ हैं । पुलिस वहां लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाल रही है। मृतक के पर‍िजनों की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

मंत्री ने बताया कि घटना के समय उनका बेटा दिल्ली में था। मंत्री ने कहा कि जब उन्हें घटना की जानकारी पता चली, तो उन्होंने खुद पुलिस कमिश्नर और अन्य सीनियर अधिकारियों को सूचना दी। घटना शुक्रवार तड़के करीब 4 बजे हुई। मृतक भाजपा कार्यकर्ता था।

ये भी पढ़ें:इसरो के लिए एक और सफलता, सूर्या मिशन आदित्य-एल1 लॉन्च

सूचना के बाद ADCP चिरंजीव नाथ सिन्हा सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। बताया जाता है कि मृतक मंत्री के बेटे विकास के साथ ही रहता था।

 

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.