Tue, Jun 30th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

शर्मनाक: हिमाचल में महिला के बाल काट चेहरे पर पोती कालिख, पूरे गांव में घुमाया, पांच लोग गिरफ्तार

by Raju Chaurasia • September 15, 2023

शर्मनाक: हिमाचल में महिला के बाल काट चेहरे पर पोती कालिख, पूरे गांव में घुमाया, पांच लोग गिरफ्तार

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

हिमाचल प्रदेश प्रदेश के हमीरपुर में महिला के साथ मणिपुर जैसी अभद्रता का मामला सामने आया है। सीएम सुक्खु के गृह जिले हमीरपुर के भोरंज गांव में एक महिला के पहले बाल काटे गए इसके बाद उसके मुंह पर कालिख पोत पूरे गांव में घुमाया गया। हालांकि मामला 10 दिन पुराना बताया जा रहा है। घटना से जुड़ा सोशल मीडिया पर आज वायरल हुआ। पुलिस ने इस मामले में अब तक 5 लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कुछ दिनों पहले ही महिला की शादी हुई थी। इसके बाद वह कुछ दिनों के लिए अपने पीहर चली गई थी। लेकिन वह लौटी तो ससुराल वालों ने उसके साथ अभद्रता की। वीडियो में देखा जा सकता है कि घटना के वक्त गांव के और लोग भी मौजूद थे। 3 मिनट 42 सैकंड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने इस मामले में पीड़ित महिला के बयान लिए हैं। वहीं महिला के सुसराल वालोें ने आरेाप लगाया कि इस घटना में गांव के लोग भी शामिल थे।

मामले को लेकर राजनीति भी शुरू हो गई है। हिमाचल भाजपा सचिव नरेंद्र अत्री ने बताया कि कानून व्यवस्था पूरी तरह ठप हो चुकी है। असामाजिक तत्व बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दे रहे हैं। सीएम के गृह जिले में हुई बदसलूकी कई सवाल खड़े कर रहे हैं। बता दें कि हिमाचल विधानसभा का मानसून सत्र सोमवार से शुरू हो रहा है। ऐसा माना जा रहा है भाजपा महिला सुरक्षा के मुद्दे पर विधानसभा में हंगामा कर सकती है।

 

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.