Sun, Aug 16th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

तमिलनाडु: पटाखा गोदाम में भीषण आग, सात लोगों की मौत

by manish • October 9, 2023

तमिलनाडु: पटाखा गोदाम में भीषण आग, सात लोगों की मौत

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

तमिलनाडु में अरियालुर जिले से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहां के विरागलुर में पटाखों के एक गोदाम में अचानक विस्फोट हो गया। स्थानीय पुलिस का कहना है कि इस हादसे में सात लोगों की मौत हुई है। पुलिस और राहत टीम मौके पर मौजूद है।

इससे पहले कर्नाटक के बेंगलुरु शहरी जिले के अट्टीबेले में शनिवार को एक पटाखे की दुकान में आग लग गई। कर्नाटक-तमिलनाडु बॉर्डर पर हुए इस हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई। हादसे पर दुख जताते हुए कर्नाटक सरकार ने प्रभावित परिवार के लिए 5 लाख रुपये मुआवजे की घोषणा की थी।

हादसास्थल का दौरा करने पहुंचे कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने कहा था कि हमारे अधिकारियों ने बताया कि गोदाम के लिए कोई अनुमति नहीं थी, केवल दुकान के लिए थी। डिप्टी सीएम ने कहा कि हम इस मामले की विस्तृत जांच कराएंगे। हादसे के बाद मौके से सभी शवों को बरामद किया गया था। आग में कई गाड़ियां भी जलकर खाक हो गई थीं। बताया जाता है कि एक गाड़ी से पटाखे उतारते समय ये हादसा हुआ था।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.