Mon, Jun 8th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

क्या है ‘मेरा युवा भारत ‘ जानिये पीएम मोदी ने क्यों किया युवाओ से इससे जुड़ने का आवाह्न

by manish • October 31, 2023
Advertisement
Ad

नई दिल्ली।    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के जरिए पूरे देश को संबोधित किया। पीएम मोदी ने रविवार को घोषणा  की कि युवाओं को विभिन्न राष्ट्र निर्माण कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभाने का अवसर देने के लिए 31 अक्टूबर को सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर एक राष्ट्रव्यापी ‘मेरा युवा भारत’ मंच लॉन्च किया जाएगा।

अपने मन की बात रेडियो प्रसारण में उन्होंने कहा कि ‘मेरा युवा भारत’ वेबसाइट भी लॉन्च होने वाली है और युवाओं को MYBHARAT.Gov.in पर पंजीकरण करना चाहिए। प्रधानमंत्री ने कहा, “MYभारत भारत के युवाओं को विभिन्न राष्ट्र निर्माण कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभाने का अवसर प्रदान करेगा। यह विकसित भारत के निर्माण में भारत की युवा शक्ति को एकीकृत करने का एक अनूठा प्रयास है।”

 

मन की बात  – Mera Yuva Bharat

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रेडियो कार्यक्रम मन की बात के संबोधन में लोगों से कहा कि त्योहारों पर लोकल सामान हीं खरीदें। प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों से लोकल फॉर वोकल अभियान को बढ़ाने की अपील लोगों से की। वहीं पीएम मोदी ने युवाओं को विभिन्न राष्ट्र निर्माण कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभाने का अवसर देने के लिए एक नए राष्ट्रव्यापी मंच मेरा युवा भारत को लॉन्च करने की घोषणा की।

यह भी पढ़ेः – मनीष सिसौदिया को नहीं मिली राहत, अभी तिहाड़ जेल में ही रहेंगे

हमारी प्राथमिकता ‘लोकल फॉर वोकल’ होनी चाहिए- पीएम मोदी

अपने संबोधन में पीएम मोदी ने ‘लोकल फॉर वोकल’ होने की बात दोहरा। उन्होंने कहा, “हर बार की तरह, इस बार भी त्योहारों के दौरान हमारी प्राथमिकता ‘लोकल फॉर वोकल’ होनी चाहिए।” उन्होंने आगे कहा, “मैं अपना अनुरोध दोहराना चाहता हूं कि आप जहां भी पर्यटन या तीर्थयात्रा पर जाएं वहां स्थानीय कारीगरों द्वारा बनाए गए उत्पाद खरीदें।”

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.