Wed, Jul 1st, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

बड़ी खबर, बिग बॉस विजेता एल्विश यादव ने रेव पार्टी के लिए बेचा सांप का जहर

by manish • November 3, 2023

बड़ी खबर, बिग बॉस विजेता एल्विश यादव ने रेव पार्टी के लिए बेचा सांप का जहर

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

नई दिल्ली। बिग बॉस विजेता एल्विश यादव सांप का जहर बेचते हैं। जहर का इस्तेमाल नशे के लिए किया जाता था। नोएडा पुलिस ने सेक्टर 49 में किए गए एक रेव पार्टी के संबंध में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के दौरान इन लोगों ने बताया कि एल्विश यादव ने सांप का जहर खरीदा था। इसे रेव पार्टी में आए लोगों को बेचा गया।

सांप का जहर बरामद

पुलिस ने 9 सांप बरामद किए हैं। छापेमारी के दौरान सांप का जहर बरामद किया गया है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए लोगों से पूछताछ किए जाने पर एल्विश यादव का नाम आया। आरोपियों ने बताया कि वे एल्विश यादव की पार्टियों में सांप सप्लाई करते थे। ड्रग्स विभाग, वन विभाग और नोएडा पुलिस की छापेमारी के बाद रेव पार्टी का भंडाफोड़ हुआ।

बॉटल में 20-25ml सांप का जहर

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बरामद किए गए सांपों में से पांच कोबरा, दो रेड सैंड बोआ, एक रेड स्नेक और एक अजगर है। पुलिस को एक प्लास्टिक बॉटल मिला है। बॉटल में 20-25ml सांप का जहर था। पुलिस ने यह कार्रवाई एक एनजीओ की मदद से की है। एनजीओ ने पहले पता लगाया कि एल्विश यादव रेव पार्टी के लिए जहर सप्लाई करते हैं। इसके बाद एनजीओ ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने एनसीओ से मिली सूचना पर काम किया और छापेमारी की।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.