Wed, Jul 1st, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

श्रीकृष्ण जन्मस्थान जाएंगे पीएम नरेंद्र मोदी, अभिनेत्री हेमा मालिनी प्रस्तुत करेंगी नृत्य नाटिका

by manish • November 22, 2023
PM Modi Mathura Visit

श्रीकृष्ण जन्मस्थान जाएंगे पीएम नरेंद्र मोदी, अभिनेत्री हेमा मालिनी प्रस्तुत करेंगी नृत्य नाटिका

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 23 नवंबर को रेलवे मैदान में आयोजित ब्रजरज उत्सव में आ रहे हैं। वह सांसद हेमा मालिनी द्वारा भक्त मीराबाई पर दी जाने वाली प्रस्तुति को देखेंगे। जन्मस्थान के दर्शन भी प्रस्तावित हैं। उनके आगमन की तैयारियां प्रशासन कर रहा है।

ढाई घंटे रुकेंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुरुवार को कान्हा की नगरी में करीब ढाई घंटे रुकेंगे। वह श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर दर्शन करने के साथ ही रेलवे मैदान में चल रहे ब्रज रज उत्सव में आयोजित कृष्ण भक्त मीराबाई के 525वें जन्मोत्सव में भी भाग लेंगे। यहां मीराबाई पर आधारित फिल्म अभिनेत्री हेमामालिनी द्वारा प्रस्तुत नृत्य नाटिका देखेंगे। करीब दो घंटे तक वह उत्सव में रहेंगे। पीएम की अगवानी योगी आदित्यनाथ करेंगे। हालांकि देर रात तक प्रधानमंत्री का अधिकृत कार्यक्रम नहीं आया था।

राज्यपाल आनंदी बेन पटेल के साथ अन्य मंत्रियों के आने की उम्मीद

इस कार्यक्रम में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी के भी आने की उम्मीद है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यक्रम को लेकर सोमवार को ही एसपीजी ने डेरा डाल दिया था। उनके एक दिवसीय दौरे को लेकर पूरे शहर को सजाया जा रहा है।

श्रीकृष्ण जन्मस्थान का बना है कार्यक्रम

पहले प्रधानमंत्री का श्रीकृष्ण जन्मस्थान और द्वारकाधीश मंदिर में दर्शन के साथ ही वृंदावन के ठाकुर बांकेबिहारी और मदन मोहन मंदिर में दर्शन का कार्यक्रम प्रस्तावित था। फिर एसपीजी की सहमति से केवल श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर दर्शन का कार्यक्रम बना। देर शाम तक प्रधानमंत्री का अधिकृत कार्यक्रम प्रशासन को नहीं मिला था। लेकिन गुरुवार शाम चार बजे तक पीएम के आने की संभावना है।

मोदी के स्वागत में लोक कलाकार दिखाएंगे हुनर

23 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वागत में रेलवे मैदान में आयोजित ब्रज रज उत्सव में लोक कलाकार अपने हुनर भी दिखाएंगे। कोई वाद्ययंत्र तो कोई ढोल-नगाड़े के साथ भारतीय संस्कृति को दिखाएगा। इसके लिए विभागों ने विशेष तैयारियां भी की है। ब्रज रज उत्सव में लोक कलाकार प्रतिदिन अभ्यास भी कर रहे हैं।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.