Sun, Jun 7th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Amitabh Bachchan ने श्वेता बच्चन को दिया बेशकीमती तोहफा, बेटी के नाम किया अपना बंगला ‘प्रतीक्षा’

by manish • November 25, 2023
Advertisement
Ad

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने हमेशा अपनी दमदार अदाकारी का लोहा मनवाया है. अपने अब तक के करियर में बॉलीवुड के शहंशाह ने तमाम ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं और दर्शकों के दिलों में जगह बनाई है और आज तक ये सिलसिला जारी है. अमिताभ बच्चन शानदार एक्टर तो हैं ही साथ ही वे एक अच्छे फैमिली मैन भी हैं. बिग बी अपने बच्चों अभिषेक बच्चन और श्वेता बच्चन से बेहद प्यार करते हैं. वहीं अमिताभ ने अब अपनी लाडली बेटी श्वेता बच्चन के बेहद बेशकीमती तोहफा दिया है.

अमिताभ बच्चन ने बेटी श्वेता को गिफ्ट किया अपना बंगला
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अमिताभ बच्चन ने अपनी पत्नी जया बच्चन की सहमति के बाद विठ्ठल नगर सहकारी हाउसिंग सोसाइटी लिमिटेड में बने अपने जुहू वाले बंगले ‘प्रतिक्षा’ को अपनी बेटी श्वेता बच्चन को 8 नवंबर 2023 को गिफ्ट कर दिया .बता दें कि प्रतिक्षा बंगला दो जमीनों पर बना हुआ है. उनमें से एक 9 हजार 585 स्क्वायर फुट में फैला है जिसके मालिक कंबाइंड रूप से जया बच्चन और अमिताभ बच्चन हैं. वहीं 7 हजार 255 स्क्वायर फीट के प्लॉट का मालिकाना हक अकेले अमिताभ के पास है.

मुंबई में अमिताभ तीन बंगलों के हैं मालिक
बता देंं कि मुंबई में अमिताभ बच्चन  के तीन बंगले हैं, प्रतिक्षा, जलसा और जनक. जलसा में अमिताभ बच्चन रहते हैं. इसी बंगले के बाहर रविवार को अमिताभ बच्चन अपने फैंस के साथ मुलाकात भी करते हैं. वहीं परिवार संग सभी त्योहार भी वे अपने इसी बंगले में मनाते हैं.

 

 

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.