Wed, Jul 1st, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

पीएम मोदी ने तिरुपति बालाजी के नए लुक पर किये दर्शन

by manish • November 27, 2023

पीएम मोदी ने तिरुपति बालाजी के नए लुक पर किये दर्शन

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

पीएम मोदी ने आंध्र प्रदेश के तिरुपति बालाजी मंदिर के दर्शन किए। महाद्वार पर मंदिर के मुख्य पुजारी ने उनका स्वागत किया। पीएम मोदी मंदिर परिसर में करीब 45 मिनट रुके और पूजा-अर्चना की।

उन्होंने दक्षिण भारतीय कपड़े पहने हुए थे और अपने ललाट पर दक्षिण भारतीय संस्कृति के अनुसार तिरुनामम लगा रखा था। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी खूब शेयर की जा रही हैं। पीएम पारंपरिक वेश भूषा वेष्टि और अंग वस्त्रम पहनकर तिरुपति बालाजी मंदिर गए। इसके बाद उन्होंने मंदिर के ध्वज स्तंभ के दर्शन किए और पूजा की।

पीएम मोदी ने मंदिर के गर्भ गृह में प्रवेश किया और भगवान वेंकटेश की अर्चना के साथ महाआरती के दर्शन किए। मंदिर की परिक्रमा के बाद रंग नायिकी मंडप में मंदिर के पुजारियों ने PM मोदी के सम्मान में मंत्रोचारण के साथ उनके स्वास्थ्य लाभ और जन कल्याण की कामना की।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.