Thu, Jul 2nd, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

पीओके पर घमासान, अधीर रंजन बोले- हिम्मत है तो 2024 से पहले PoK छीनकर दिखाओ

by manish • December 7, 2023
Protest Against Pok

पीओके पर घमासान, अधीर रंजन बोले- हिम्मत है तो 2024 से पहले PoK छीनकर दिखाओ

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

पीओके को लेकर घमासान तेज हो गया है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयान पर कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने जवाब दिया है. उन्होंने कहा, 2019 में वो कहते थे कि हम PoK वापस लाएंगे. उनको किसने रोका है. PoK ले आओ. कम से कम PoK से एक APPLE तो लाकर दिखाओ. इसी PoK में CPEC बन रहा है तो क्यों चुप हैं ये लोग. ये HUMPTY DUMPTY दोनों जाकर PoK लाएं.

पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयान पर लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने पलटवार किया है. चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह को हिंदुस्तान का बहादुर बताकर तंज कसा और चुनौती भी दी है. उन्होंने कहा, पीओके से एक सेब लाकर दिखाओ. अगर हिम्मत है तो 2024 के चुनाव से पहले पीओके को छीन लो. सारे देश के वोट बीजेपी को मिलेंगे.

बता दें कि एक दिन पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (POK) के मुद्दे के लिए पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को जिम्मेदार ठहराया था. अमित शाह का कहना था कि जम्मू-कश्मीर को नेहरू की दो ‘गलतियों’ के कारण नुकसान उठाना पड़ा. पहला- युद्धविराम की घोषणा करना और दूसरा- कश्मीर मुद्दे को संयुक्त राष्ट्र में ले जाना. उन्होंने कहा, अगर तीन दिनों के बाद युद्धविराम होता तो पीओके आज भारत का हिस्सा होता. हमारे आंतरिक मुद्दे को संयुक्त राष्ट्र में लेकर नहीं जाना चाहिए था. इस देश की इतनी सारी जमीन खोना एक बड़ी भूल थी. शाह ने यह भी कहा, ‘POK हमारा है.’ उन्होंने कहा, वहां 24 सीटें आरक्षित हैं.

‘पीओके छीनकर लाकर दिखाओ’

चौधरी ने कहा, कम से कम पीओके से एक सेब लाकर तो दिखाओ और कहो कि हां, हमने करके दिखाया है. पीओके का सीना चीरकर चीन-पाकिस्तान इकोनॉमिक कॉरिडोर बन रहा है. इस मसले पर मोदीजी और अमित शाह क्यों चुप्पी साधे हैं. जी-7, जी-20, शंघाई समिट में जाते हो, क्यों नहीं प्रयास किया जा रहा है. पीओके छीनकर लाकर दिखाओ. जो कांग्रेस नहीं कर पाई, वो काम करके दिखाओ. वहां से कम से कम एक सेब तो लाया करो. यहां बड़ी-बड़ी बहादुरी करते हैं. लद्दाख में अतिक्रमण हो चुका है. गलवान की घटना सबको पता है.

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.