Sun, Jun 14th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा: राम लला की नई तस्वीर सामने आई,अयोध्या पहुंचे सीएम योगी

by Raju Chaurasia • January 19, 2024
Advertisement
Ad

अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान 16 जनवरी से शुरू है और आज 19 जनवरी को चौथा दिन है। सुबह 9 बजे से कार्यक्रम की शुरूआत होगी जो कि सांयकालीन आरती तक चलेगा। आज गणपति पूजन से लेकर अग्नि कुंड स्थापना, श्रीराम यंत्र पूजन, महापूजा, प्रासाद वास्तुशान्ति जैसे अनुष्ठान पूरे किए जाएंगे।अयोध्या के राम मंदिर गर्भ गृह में स्थापित राम लला की नई तस्वीर सामने आई है। आप भी राम लला के दर्शन करें।

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ अयोध्या पहुंच चुके हैं। वे करीब 5 घंटे अयोध्या में रहेंगे और हनुमानगढ़ी पर दर्शन करने के बाद रामलला का भी दर्शन करेंगे। वे रामलला की आरती में भी शामिल होंगे।

 

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.