Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने कसी कमर, घोषणापत्र में वादों के लिए नमो एप पर जनता से मांगे सुझाव

by tanuja • January 25, 2024
Advertisement
Ad

भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले भी जनता से सुझाव लेने के बाद ही अपना घोषणापत्र जारी किया। मोदी सरकार ने इस घोषणापत्र को तब संकल्प पत्र कहा था।

भाजपा ने लोकसभा चुनाव की तैयारियां जोर-शोर से शुरू कर दी हैं। पार्टी ने अपने घोषणापत्र के लिए भी जनता से सुझाव मांगे हैं। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के मौके पर पीएम मोदी की वेबसाइट की तरफ से इसे लेकर जानकारी भी दी गई है। इसमें कहा गया है कि पीएम मोदी ने खुद नागरिकों से भाजपा के चुनावी घोषणापत्र के लिए सुझाव मांगे हैं। इसके लिए यूजर्स कमेंट सेक्शन पर सुझाव दे सकते हैं।

गौरतलब है कि भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले भी जनता से सुझाव लेने के बाद ही अपना घोषणापत्र जारी किया। मोदी सरकार ने इस घोषणापत्र को तब संकल्प पत्र कहा था। भाजपा ने तब इसके लिए तीन तरीके से सुझाव हासिल किए थे। इसके तहत देश भर में 7500 सुझाव पेटियां लगाई गई थीं। इसके अलावा 306 रथों और सोशल मीडिया, ई-मेल की सहायता से लाखों लोगों के सुझाव हासिल किए गए थे।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.