Tue, Jun 23rd, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

‘एक करोड़ दहेज के लिए पत्नी ने दर्ज कराई जर्मनी के डॉक्टर पर एफआईआर

by Raju Chaurasia • February 13, 2024
Advertisement
Ad

मध्य प्रदेश से घरेलू हिंसा और दहेज प्रताड़ना का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक महिला ने इंदौर के विजय नगर पुलिस स्टेशन में अपने डॉक्टर पति रंजीत डोंकल के खिलाफ शिकायत देकर FIR दर्ज कराई है। उसने पति पर दहेज में एक करोड़ मांगने, पैसे नहीं देने पर देह व्यापार करने के लिए मजबूर करने और अश्लील वीडियो बनाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए आरोपी पति के खिलाफ घरेलू हिंसा और दहेज अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।

TI सीबी सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पीड़िता विजय नगर इलाके की रहने वाली है। गोयल विहार खजराना निवासी उसका पति जर्मनी में डॉक्टर है। फरवरी 2023 में दोनों की शादी हुई थी। अक्टूबर 2023 में दोनों जर्मनी चले गए थे, लेकिन वहां जाकर पति ने प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। वह एक करोड़ रुपये दहेज मे मांगने लगा। विरोध करने पर उसने कहा कि वह जिस्म बेचकर उसे पैसे लाकर दे, लेकिन दे। इतना ही नहीं, उसने पीड़िता के नहाते समय और कपड़े बदलने के वीडियो भी बनाए हुए हैं, जिन्हें वह वायरल करने की धमकी देता रहता है।

पीड़िता के अनुसार, अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर वह पिता से एक करोड़ रुपये लेकर आने को कहता है। अगर एक करोड़ नहीं दिए तो वह मुझे देह व्यापार में डाल देगा। विरोध करने पर वह गाली गलौज और मारपीट करता है। वह कहता कि जर्मनी में देह व्यापार लीगल है, इसलिए तुम देह व्यापार करके पैसा लाकर दो। शादी हुई है हमारी, इसलिए तुम मेरी प्रॉपर्टी हो, मैं जहां चाहे वहां इस्तेमाल कर सकता हूं। रोज-रोज के क्लेश और मारपीट से तंग आकर उसने वह वतन लौट आई और अपने परिवार के साथ थाने पहुंची। पति के खिलाफ केस दर्ज करा दिया।

 

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.