Sun, Jun 7th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

विराट कोहली के घर गूंजी किलकारी, पत्नी अनुष्का शर्मा ने बेटे को दिया जन्म |

by vaishali • February 21, 2024
Advertisement
Ad

विराट कोहली एक बार फिर पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा ने बेटे को जन्म दिया है। इसकी जानकारी पूर्व कप्तान ने मंगलवार को अपने सोशल मीडिया के जरिए दी। उन्होंने अपने बेटे का नाम ‘अकाय’ रखा है।
विराट ने इस पोस्ट में लिखा, “हमें यह बताते हुए अत्यधिक खुशी हो रही है कि 15 फरवरी को हमने अपने बेटे अकाय और वामिका के छोटे भाई का इस दुनिया में स्वागत किया है। हमने अपने जीवन के इस खूबसूरत समय में आपका आशीर्वाद और शुभकामनाएं चाहते हैं। हम आपसे अनुरोध करते हैं कि हमारी प्राइवेसी का सम्मान करें।” पूर्व भारतीय कप्तान की इस पोस्ट पर बधाईयों का तांता लग गया है। क्रिकेट जगत के तमाम दिग्गजों ने कमेंट्स कर उन्हें शुभकामनाएं देना शुरु कर दिया है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.