Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

भारत बनाम इंग्लैंड स्कोर: इंग्लैंड की पारी जल्द समाप्त करने पर भारत की नजर, रूट के शतक से इंग्लिश टीम मजबूत |

by vaishali • February 24, 2024
Advertisement
Ad

भारत और इंग्लैंड के बीच रांची में पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबला जारी है। भारतीय टीम फिलहाल सीरीज में 2-1 से आगे है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में सात विकेट गंवाकर 302 रन बना लिए हैं। आज टीम उससे आगे खेलेगी। जो रूट ने शतक जड़ा और वह फॉर्म में लौट चुके हैं। वहीं, ओली रॉबिन्सन भी उनका अच्छा साथ निभा रहे हैं।

दो सत्र इंग्लैंड के नाम रहे:-
लंच तक पहले सत्र में इंग्लैंड ने पांच विकेट गंवाकर 112 रन बनाए थे। इसके बाद दूसरे सत्र में यानी चायकाल तक जो रूट और बेन फोक्स ने कोई विकेट नहीं गिरने दिया। दोनों ने मिलकर उस सत्र में 86 रन जोड़े। तीसरे सत्र यानी चायकाल के बाद सिराज ने टीम इंडिया की वापसी कराई। उन्होंने रूट और फोक्स की 113 रन की साझेदारी को तोड़ा। फोक्स अर्धशतक से चूक गए। वह 47 रन बनाकर सिराज की गेंद पर कैच आउट हुए। वहीं, टॉम हार्टले 13 रन बनाकर सिराज की गेंद पर क्लीन बोल्ड हुए।

 

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.