Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

WB: ‘कोर्ट के स्टे के कारण नहीं किया गया था गिरफ्तार’, शाहजहां शेख की गिरफ्तारी पर TMC नेताओं की प्रतिक्रिया

by vaishali • February 29, 2024
Advertisement
Ad

शाहजहां शेख की गिरफ्तारी पर टीएमसी नेता कुणाल घोष ने बताया कि कोर्ट के स्टे हटाने के बाद ही आरोपी नेता को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने आगे कहा कि अभिषेक बनर्जी ने कहा था कि हाई कोर्ट के स्टे के कारण पुलिस के हाथ बंधे हैं।

शाहजहां शेख की गिरफ्तारी पर टीएमसी नेताओं ने दी प्रतिक्रिया
पार्टी के नेता शांतनु सेन ने कहा कि शेख शाहजहां की गिरफ्तारी यह साबित करती है कि हमारी सरकार प्रशासनिक तरीके से राजधर्म का पालन करती है। उन्होंने आगे कहा, “जिस तरह से हमने अपने मंत्री पार्थ चटर्जी, ज्योतिप्रिया मलिक के खिलाफ कदम उठाए थे, उसी तरह हमने संदेशखाली मामले में आरोपी शिबू हाजरा, उत्तम सरदार के खिलाफ कार्रवाई की और अब शेख शाहजहां को भी गिरफ्तार किया गया है। अभिषेक बनर्जी ने पहले ही बोला था कोर्ट के स्टे ऑर्डर के कारण पुलिस शेख शाहजहां को गिरफ्तार नहीं कर पा रही है।”

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.