Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

ज्ञानवापी में नमाज से पहले मुस्लिम पक्ष और प्रशासन के बीच जूता स्टैंड बना विवाद

by vaishali • March 1, 2024
Advertisement
Ad

वाराणसी में ज्ञानवापी मस्जिद में शुक्रवार को जुमे की नमाज से पहले मुस्लिम पक्ष और प्रशासन के बीच नई जिद  पैदा हो गई। नमाज अदा करने पहुंचे मुस्लिम अपने साथ जूता स्टैंड लेकर पहुंचे थे। इसे पर विवाद हुआ।

वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर से सटी ज्ञानवापी मस्जिद में शुक्रवार को जुमे की नमाज से पहले नया विवाद खड़ा हो गया। नमाज अदा करने पहुंचे मुस्लिम अपने साथ जूता स्टैंड भी लेकर पहुंचे थे। सुरक्षाकर्मियों इजाजत नहीं होने बात कहते हुए रोका तो विवाद बढ़ गया। मस्जिद के इमाम औऱ मुफ्ती ए बनारस मौलाना बातिन बिना स्टैंड मस्जिद में नहीं जाने पर अड़ गए। इसे लेकर 15 से 20 मिनट तक जिद चलती रही। अफसरों ने मामले का संज्ञान लेने के बाद जूता स्टैंड को ज्ञानवापी परिसर के नीचे रखवा कर मामला किसी तरह शांत किया।

हमेशा की तरह शुक्रवार की दोपहर भी जुमे की नमाज अदा करने के लिए नमाजी काशी विश्वनाथ मंदिर कॉरिडोर के गेट नंबर 4 पर पहुंचे थे। नमाजी अपने साथ कई जूता स्टैंड भी अंदर लेकर जाना चाहते थे। किसी तरह की इजाजत नहीं होने की बात कहते हुए सुरक्षाकर्मियों ने जूता स्टैंड अंदर लेकर जाने से रोक दिया। नमाजियों को रोकने की जानकारी मिलते ही मुफ्ती अब्दुल बातिन भी पहुंच गए। उन्होंने भी वहां मौजूद अफसरों से बात की। जूता स्टैंड को ले जाने से रोके जाने को लेकर गहरी नाराजगी जताई। अब्दुल बातिन बिना स्टैंड अंदर जाने से इनकार कर दिया।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.