Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

कोलकाता अंडरवाटर मेट्रो: पीएम मोदी देश की पहली अंडरवाटर मेट्रो का उद्घाटन करेंगे; कोलकाता में पहली बार सुविधा

by vaishali • March 5, 2024
Advertisement
Ad

कोलकाता में पहली बार अंडर वाटर मेट्रो का संचालन किया जाएगा। देश की पहली अंडरवाटर मेट्रो ट्रेन का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। पश्चिम बंगाल दौरे पर पीएम मोदी बुधवार को देश की पहली अंडरवाटर मेट्रो देश को समर्पित करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोलकाता में देश की पहली अंडरवाटर मेट्रो का उद्घाटन करेंगे। पीएम मोदी पश्चिम बंगाल दौरे पर पहुंचने के बाद एक समारोह में इस अत्याधुनिक मेट्रो रेल सेवा देशवासियों को समर्पित करेंगे। कोलकाता की अंडरवाटर मेट्रो का निर्माण हुगली नदी के नीचे कराया गया है। कुछ दिनों पहले रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कोलकाता मेट्रो रेल सेवाओं की समीक्षा की थी। यात्रियों के लिए पूरी तरह बनकर तैयार हो चुकी अंडरवाटर मेट्रो रेल को प्रधानमंत्री बुधवार को देश को समर्पित कर देंगे।

महाराष्ट्र को भी मिलेगी विकास परियोजनाओं की सौगात
अंडरवाटर मेट्रो के अलावा, प्रधानमंत्री कवि सुभाष-हेमंत मुखोपाध्याय मेट्रो खंड और तारातला-माजेरहाट मेट्रो खंड का भी उद्घाटन करेंगे। इसी के साथ पीएम मोदी देश भर में कई प्रमुख मेट्रो और रैपिड ट्रांजिट परियोजनाओं का उद्घाटन भी करेंगे। इसके अलावा, प्रधानमंत्री पिंपरी चिंचवड़ मेट्रो-निगड़ी के बीच पुणे मेट्रो रेल परियोजना चरण 1 के विस्तार की आधारशिला भी रखेंगे।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.