Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

IND vs ENG: धर्मशाला टेस्ट जीतते ही भारत ने रचा इतिहास, 112 साल पहले बने इस बड़े रिकॉर्ड की बराबरी की, जानें

by vaishali • March 9, 2024
Advertisement
Ad

धर्मशाला में पांचवां टेस्ट जीतते ही टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड जैसी टीमों की बराबरी की है। दरअसल, पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में पहला टेस्ट हारने के बाद अब तक तीन ही टीमों ने जबरदस्त वापसी करते हुए बाकी के चार मैच जीते हैं।

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला रोहित एंड कंपनी ने पारी और 64 रन से अपने नाम किया। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने सीरीज पर 4-1 से कब्जा जमाया। धर्मशाला में पांचवां टेस्ट जीतते ही टीम इंडिया ने एक खास रिकॉर्ड की भी बराबरी कर ली। दरअसल, भारत को पहले टेस्ट में करारी हार मिली थी और इसके बाद रोहित एंड कंपनी जबरदस्त वापसी करते हुए बाकी चारों मैच जीते। भारत ने तीसरी बार टेस्ट सीरीज में चार मैच जीते हैं। इससे पहले टीम इंडिया ने 2012-13 में ऑस्ट्रेलिया को 4-0 से और 2016-17 में इंग्लैंड को 4-1 से हराया था।

टीम इंडिया ने बनाया रिकॉर्ड
धर्मशाला में पांचवां टेस्ट जीतते ही टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड जैसी टीमों की बराबरी की है। दरअसल, पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में पहला टेस्ट हारने के बाद अब तक तीन ही टीमों ने जबरदस्त वापसी करते हुए बाकी के चार मैच जीते हैं। कुल मिलाकर ऐसा चार बार हुआ है। ऑस्ट्रेलिया ने दो बार ऐसा किया है और इंग्लैंड-भारत ने एक-एक बार किया है। इस सीरीज से पहले पिछली बार ऐसा 112 साल पहले इंग्लैंड ने किया था। उन्होंने 1912 में पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में पहला मुकाबला गंवाने के बाद इंग्लिश टीम ने जबरदस्त वापसी करते हुए बाकी के चार मुकाबले जीते थे। वहीं, ऑस्ट्रेलिया ने ऐसा-1897/98 में और 1901/02 में किया था।

 

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.