Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

यूपी: नोएडा डिपो में मथुरा की रोडवेज बसों का प्रवेश कर दिया गया बंद, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

by vaishali • March 11, 2024
Advertisement
Ad

नोएडा से मथुरा के बीच चलने वाली रोडवेज बसों के चालक और परिचालकों के बीच सवारियों को लेकर रार ठनी हुई है। ऐसे में नोएडा डिपो ने मथुरा से आने वाली रोडवेज बसों का डिपो के अंदर प्रवेश बंद कर दिया है, जिससे मथुरा की बसों को सवारियों नहीं मिल पा रही हैं।

नोएडा सेक्टर 37 के डिपो में मथुरा की बसों का प्रवेश स्थानीय कर्मचारियों ने बंद कर दिया है। बसों को अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है। इससे मथुरा डिपो के कर्मचारियों में आक्रोश है। नोएडा रूट पर चलने वाली दोनों बसें खाली आ रही हैं।

सवारियों को लेकर मथुरा और नोएडा डिपो के कर्मचारियों के बीच रार ठन गई है। नोएडा डिपो के कर्मचारियों ने स्थानीय अधिकारियों की शह पर सेक्टर 37 बस अड्डे पर मथुरा की बसों की एंट्री बंद कर दी है। मथुरा से नोएडा जाने वाली डिपो की दोनों बसों को बस अड्डे के अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है। उन्हें बाहर ही रोक दिया जाता है। इसके कारण मथुरा डिपो की दोनों बसें नोएडा से बिना सवारी लिए खाली लौटकर आ रही हैं।

नोएडा डिपो के कर्मचारियों के इस व्यवहार से स्थानीय कर्मचारियों में आक्रोश है। बस चालक जगन्नाथ सिंह और परिचालक रवि तोमर ने बताया कि उन्हें बस लेकर अड्डे के अंदर नहीं जाने दिया गया। बाहर से ही भगा दिया गया। उन्होंने मथुरा डिपो के अधिकारियों को मामले की जानकारी दे दी है। सवारियां न मिल पाने की वजह से निगम को हजारों का नुकसान उठाना पड़ रहा है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.