Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

UP: अग्नि के सात फेरे लेने से पहले गिरा दूल्हा, जब उठा तो चेहरा देख निकल गई दुल्हन की चीख; तोड़ दी शादी

by vaishali • March 15, 2024
Advertisement
Ad

अग्नि की सात फेरे लेने से पहले न जाने क्या हुआ कि दूल्हा गिर गया। जब वो उठा तो उसका चेहरा देखकर दुल्हन की चीख निकल गई। दुल्हन ने चिल्लाते हुए सबके सामने शादी तोड़ने की बात कह दी। बाराती खड़े देखते रह गए। पहले किसी को समझ में नहीं आया कि दुल्हन ने ऐसा क्यों किया लेकिन जब बात सामने आई तो सभी हैरान रह गए

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में एक शादी सात फेरों से ऐनवक्त पहले टूट गई। हुआ कुछ ऐसा कि बैंड बाजों के साथ दूल्हा बरात लेकर दुल्हन के घर पहुंचा।

वहां पर सात फेरे लेने की तैयारी थी, तभी दूल्हे की तबीयत बिगड़ गई (दौरा पड़ गया)। इससे वह गिर गया और उसका दांत टूट गया। इसे लेकर दुल्हन ने सात फेरे लेने से इन्कार कर दिया।

समझाने पर भी बात नहीं बनी। ऐसे में बरात लौट गई। ऐसे में मध्यस्थता करने रहे शख्स ने अपनी बेटी के साथ दूल्हे की शादी तय कर दी। बृहस्पतिवार रात को दोनों की शादी होनी है। इसे लेकर गांव में खासी चर्चा हो रही है।

थाना मगोर्रा के गांव शीशराम में बुधवार शाम राजस्थान डीग के गांव सुन्दरवाली से बरात पहुंची। चढ़त के साथ ही बरात दुल्हन के दरवाजे पर पहुंची। बराती दावत का आनंद ले रहे थे। इसी बीच दूल्हे को दौरा पड़ने लगा और दूल्हा जमीन पर गिर गया।

दूल्हे का एक दांत टूट गया और मुंह से खून आने लगा। इसकी खबर दुल्हन को लग गई और मौके पर दुल्हन पहुंची। दुल्हन ने सात फेरे लेने से मना कर दिया।

 

 

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.