Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने पति व बेटी के साथ किए रामलला के दर्शन, मंदिर ट्रस्ट ने किया अभिनंदन

by vaishali • March 20, 2024
Advertisement
Ad

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा बुधवार को अपने पति निक व बेटी के साथ अयोध्या पहुंचीं। इस मौके पर वह इंडियन लुक में नजर आईं। उन्होंने अपने परिवार के साथ रामलला के दर्शन किए।

उन्होंने करीब 30 मिनट राम लला के दरबार में दर्शन पूजन किया। राम मंदिर ट्रस्ट की ओर से उनका अभिनंदन किया गया। प्रियंका चोपड़ा पहली बार अयोध्या पहुंची हैं।

इसके पहले जब वह एयरपोर्ट पहुंची तो जय श्रीराम के नारे लगते रहे।

श्रीराम मंदिर ट्रस्ट की तरफ से उनका अभिनंदन किया गया।

प्रियंका के पति निक भी इंडियन लुक में नजर आ रहे थे। उन्होंने सफेद रंग का कुर्ता-पायजामा पहना हुआ था। वहीं, प्रियंका चोपड़ा पीले रंग की साड़ी में नजर आईं।

अयोध्या में 22 जनवरी को हुए प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में भी फिल्म जगत के लोग शामिल हुए थे। तब प्रियंका चोपड़ा वहां पर नहीं थीं।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.