Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

बिहार में बड़ा हादसा: महासेतु का स्लैब गिरने से एक मौत, कई लोग दबे

by Raju Chaurasia • March 22, 2024
Advertisement
Ad

बिहार:
बिहार के सुपौल में बड़ा हादसा हो गया है। यहां निर्माणाधीन महासेतु का स्लैब गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई है। वहीं कई मजदूर इस स्लैब के नीचे दब गए हैं।

जिन्हें निकाला जा रहा है। सुपौल. बिहार के सुपौल में तैयार हो रहे महासेतु का स्लैब गिरने से शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। जिसमें एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई है।

वहीं कई मजदूर ब्रीज के नीचे दब गए हैं। जिन्हें निकालकर अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। जानकारी के अनुसार बिहार में सुपौल के बकौर से मधुबनी के भेजा घाट के बीच एक सेतु का निर्माण किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि ये भारत का सबसे बड़ा सड़क पुल है। जिसका शुक्रवार को एक हिस्सा गिर गया है। इस हादसे में एक की मौत हो गई है।

वहीं कई घायल हो गए हैं। जिन्हें निकालकर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया जा रहा है।

सुपौल जिले के बकौर और मधुबनी के जिले के भेजा के बीच बन रहे पुल का निमार्ण काफी स्पीड से चल रहा है। इस महासेतु का 50, 51 और 52 नंबर पिलर का गार्टर गिरने से हादसा हो गया।

जानकारी मिलते ही मौके पर आसपास के लोग और राहत दल पहुंचा और राहत कार्य शुरू किया गया। केंद्रीय परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय द्वारा इस महासेतु का निर्माण करीब 119 करोड़ 58 लाख रुपए की लागत से करवाया जा रहा है |

 

जिसमें 1051 करोडड रुपए से पुलिस का निर्माण होगा। शेष रा​शि से एप्रोच और अन्य काम किये जाएंगे। ये कार्य एक प्राइवेट एजेंसी द्वारा किया जा रहा है।आपको बतादें कि इस महासेतु का निर्माण अगस्त 2023 तक पूरा करना था। लेकिन अभी तक 50 से 60 प्रतिशत तक ही काम पूरा है।ऐसे में अब पुल का पूरा काम करने में दिसंबर 2024 तक का टारगेट रखा है। इस पुल में 166 से ज्यादा पिलर बनकर तैयार हो चुके हैं।

 

 

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.