Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Election: ओडिशा में अपने दम पर चुनाव लड़ेगी भाजपा, बीजेडी के साथ गठबंधन पर नहीं बनी बात

by vaishali • March 23, 2024
Advertisement
Ad

Election: ओडिशा में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन सामल का कहना है कि भारतीय जनता पार्टी ओडिशा की सभी लोकसभा और विधानसभा सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी।

Election :ओडिशा में भारतीय जनता पार्टी अपने दम पर लोकसभा और विधानसभा चुनाव लड़ेगी। इससे पहले राजनीति के गलियारों में चर्चा थी कि ओडिशा में भाजपा और बीजू जनता दल के बीच गठबंधन हो सकता है। अब ओडिशा में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन सामल ने इन चर्चाओं को विराम दे दिया है। उनका कहना है कि 21 लोकसभा सीटों और 147 विधानसभा सीटों पर भाजपा अकेले चुनाव लड़ेगी।

गठबंधन की अटकलों पर लगा विराम
ओडिशा में भारतीय जनता पार्टी और बीजू जनता दल के बीच कई दिनों से बैठकें जारी थी। इस बात की चर्चा हो रही थी कि भाजपा और बीजेडी गठबंधन बनाकर ही लोकसभा और विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। इन चर्चाओं पर तब विराम लग गया, जब भाजपा की तरफ से अकेले ही चुनाव लड़ने का ऐलान किया गया।

मनमोहन सामल ने एक्स पर लिखी ये बातें
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन सामल ने एक्स पर लिखा है कि विगत 10 वर्षों से, नवीन पटनायक के नेतृत्व में ओडिशा की बीजू जनता दल (बीजेडी) पार्टी केंद्र सरकार के अनेक राष्ट्रीय महत्व के प्रसंगों में समर्थन देती आई है, इसके लिए हम उनका आभार व्यक्त करते हैं। आगे लिखा है कि विकसित भारत तथा विकसित ओडिशा बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) इस बार लोकसभा की सभी 21 सीटों और विधानसभा की सभी 147 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.