Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

SSC CHSL 2023: एसएससी सीएचएसएल टियर 2 परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी जारी, इस डेट से पहले कर लें डाउनलोड

by vaishali • March 23, 2024
Advertisement
Ad

SSC CHSL 2023 Final Answer: एसएससी ने सीएचएसएल टियर-2 परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार नीचे बताई तारीख तक इसे डाउनलोड कर सकते हैं। डाउनलोड करने का तरीका नीचे देखें।

SSC CHSL 2023 Final Answer Key: कर्मचारी चयन आयोग ने संयुक्त उच्चतर माध्यमिक स्तर परीक्षा (SSC CHSL Exam 2023) के टियर 2 की अंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है। आयोग ने उत्तर कुंजी के साथ टियर 2 परीक्षा का प्रश्न पत्र भी अपलोड कर दिया है। जो उम्मीदवार एसएससी सीएचएसएल टियर 2 परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आयोग की नई आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर उत्तर कुंजी और प्रश्नपत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

आयोग द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया है, “परीक्षा प्रणाली में अधिक पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए और उम्मीदवारों के हित में, आयोग ने संयुक्त उच्चतर माध्यमिक (10 + 2) स्तर की परीक्षा के टियर- II के प्रश्न पत्र के साथ अंतिम उत्तर कुंजी अपलोड कर दी है।

ऐसे डाउनलोड करें उत्तर कुंजी

उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं:
एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
अंतिम उत्तर कुंजी के लिंक पर क्लिक करें।
स्क्रीन पर एक पीडीएफ प्रदर्शित होगी।
पीडीएफ में दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
रोल नंबर और पासवर्ड डालें और लॉगिन पर क्लिक करें।
एसएससी सीएचएसएल अंतिम उत्तर कुंजी और प्रश्न पत्र प्रदर्शित किए जाएंगे।
भविष्य के संदर्भ के लिए उत्तर कुंजी डाउनलोड करें।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.