Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Arvind Kejriwal: सुनीता केजरीवाल बोलीं- छापे में न पैसा मिला, न सबूत; सीएम 28 मार्च को कोर्ट में करेंगे खुलासा

by vaishali • March 27, 2024
Advertisement
Ad

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और उन्होंने शराब घोटाले को लेकर कहा कि 28 मार्च को बड़ा खुलासा होने जा रहा है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि मुख्यमंत्री को आपकी चिंता है। उन्होंने शराब घोटाले पर कहा कि 28 मार्च को अरविंद केजरीवाल कोर्ट में खुलासा करेंगे।

28 मार्च को सीएम कोर्ट में करेंगे खुलासा
आगे कहा कि अरविंद जी ने मुझे एक बात और कही, इस शो कॉल्ड शराब घोटाले में दो साल में कई जगह रेड मारी। लेकिन एक भी पैसा नहीं मिला। सिसौदिया जी के यहां, संजय जी के यहां रेड मारी, हमारे यहां रेड मारी लेकिन उन्हें एक भी पैसा नहीं है। मेरा शरीर जेल में है लेकिन मेरी आत्मा आप लोगों के बीच है। आप लोग आंखे बंद कीजिए और महसूस कीजिए।

पत्नी सुनीता बोलीं- जेल से आतिशी को भेजा था संदेश
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने कहा कि कल शाम मैंने अरविंद जी से जेल में मुलाकात की। दो दिन पहले उन्होंने दिल्ली की जल मंत्री आतिशी को संदेश भेजा था कि पानी और सीवर की समस्याओं का समाधान होना चाहिए। इस बात पर केंद्र सरकार ने मुख्यमंत्री पर केस कर दिया, क्या वे दिल्ली को तबाह करना चाहते हैं?

आगे कहा कि अरविंद जी ने मुझसे कहा कि इस शराब घोटाले की जांच में ईडी ने पिछले दो साल में 250 से ज्यादा छापेमारी की। अभी तक किसी भी छापेमारी में पैसा बरामद नहीं हुआ। आगे कहा कि इसका खुलासा वे 28 मार्च को अदालत में करेंगे। वे इसका सबूत भी देंगे।

 

 

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.