Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Mathura: बांकेबिहारी के दर्शन के लिए लगी लंबी कतार, एक श्रद्धालु बेहोश; दो घंटे में पहुंच सके मंदिर

by vaishali • March 30, 2024
Advertisement
Ad

बांकेबिहारी मंदिर में भीड़ के दबाव और आपाधापी के बीच लाखों श्रद्धालुओं ने आराध्य के दर्शन किए। गर्मी के साथ भीड़ में बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। इस दौरान दिल्ली निवासी एक श्रद्धालु बेहोश हो गया, जिसका तत्काल उपचार कराया गया।

वृंदावन के श्रीबांकेबिहारी मंदिर में शुक्रवार सुबह से ही आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। श्रद्धालुओं की पांच सौ मीटर लंबी कतार लग गई। धक्के खाते हुए श्रद्धालुओं ने जन-जन के आराध्य बांकेबिहारी के दर्शन किए। गर्मी के कारण बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल था। वहीं, दर्शन करने आए दिल्ली निवासी वीपी शर्मा (65) भीड़ के दबाव में बांकेबिहारी पुलिस चौकी के पास बेहोश हो गए। पुलिस ने डॉक्टर बुलाकर प्राथमिक उपचार कराया, हालत सुधरने पर परिजन अपने साथ ले गए।

गुड फ्राइडे की छुट्टी होने के साथ ही अगले दिन शनिवार और रविवार का भी अवकाश होने पर बांकेबिहारी मंदिर में सुबह से ही आस्था का सैलाब उमड़ा पड़ा। पट खुलने से करीब डेढ़ घंटे पहले से ही मंदिर की गलियां, बांकेबिहारी बाजार श्रद्धालुओं की भीड़ से खचाखच भर गया।

बांकेबिहारी बाजार से लेकर मंदिर के द्वार तक पांव रखने की जगह नहीं रही। अपने निर्धारित समय से 15 मिनट पहले साढ़े सात बजे जैसे ही बांकेबिहारी के मंदिर के पट खुले, वैसे ही श्रद्धालुओं का रेला ने मंदिर में प्रवेश किया।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.