Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

IPL 2024: मुंबई इंडियन्स ने लगाई हार की हैट्रिक, हार्दिक के नाम दर्ज हुआ ये अनचाहा हैट्रिक हार रिकॉर्ड

by vaishali • April 2, 2024
Advertisement
Ad

IPL 2024 :- मुंबई इंडियंस को इस सीजन लगातार तीसरी हार का सामना करना पड़ा है। मुंबई को इससे पहले गुजरात टाइटंस ने छह रन से हराया था, जबकि टीम को सनराइजर्स हैदराबाद ने 31 रन से मात दी थी।

IPL 2024 :- मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या के नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। मुंबई इंडियंस को आईपीएल के इस सीजन में लगातार तीसरी हार का सामना करना पड़ा है। इस हार के साथ ही हार्दिक आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए पहले तीन मैच हारने वाले दूसरे कप्तान बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में हरभजन सिंह की बराबरी कर ली है जिन्होंने अपनी कप्तानी में शुरुआती तीन मैच हारे थे।

गुजरात की सफलता को मुंबई में नहीं दोहरा पा रहे हार्दिक
हार्दिक मुंबई से पहले गुजरात टाइटंस की कप्तानी करते थे और इस दौरान उनका कार्यकाल काफी सफल रहा था। हार्दिक ने गुजरात को अपनी कप्तानी में विजेता बनाया, जबकि पिछले सीजन टीम उपविजेता बनकर उभरी। हार्दिक जब गुजरात के कप्तान बने थे तो टीम ने लगातार तीन मैच जीते थे

लेकिन मुंबई के लिए उनका प्रदर्शन इसके उलट रहा है। टीम को इस सीजन लगातार तीसरी हार का सामना करना पड़ा है। मुंबई को इससे पहले गुजरात टाइटंस ने छह रन से हराया था, जबकि टीम को सनराइजर्स हैदराबाद ने 31 रन से मात दी थी।

विफल रही मुंबई की बल्लेबाजी
आईपीएल के 17वें सीजन में होम ग्राउंड पर अपना पहला मैच खेलने उतरी मुंबई इंडियंस की टीम पहले बल्लेबाजी के लिए उतरीलेकिन टीम ने पहले ही ओवर में रोहित शर्मा और नमन धीर के विकेट गंवाए और फिर डेवाल्ड ब्रेविस और इशान किशन भी सस्ते में आउट हो गए। हालांकि हार्दिक और तिलक वर्मा ने कुछ सधी हुई पारियां खेली जिससे मुंबई की टीम 125 रनों का स्कोर बनाने में सफल रही।

 

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.