Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में दिखेंगे सिद्धू पाजी! आने वाले एपिसोड का प्रोमो हुआ वायरल

by vaishali • April 2, 2024
Advertisement
Ad

कपिल शर्मा के नए शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ को दर्शकों का काफी प्यार मिल रहा है। शो के पहले एपिसोड सफलता के बाद कपिल ने आज अपने सोशल मीडिया हैंडल से एक वीडियो साझा करते हुए ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के आगामी एपिसोड की एक झलक को अपने फैंस के संग साझा किया है।

कॉमेडी के बादशाह कपिल शर्मा अपने नए शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के साथ लौट आए हैं। इस बार कपिल अपने शो को पहले से और भव्य बनाकर दर्शकों के बीच लाए हैं। ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ का पहला एपिसोड 30 मार्च को नेटफ्लिक्स पर प्रसारित किया जा चुका है। दर्शकों को कपिल का नया अंदाज काफी पसंद आ रहा है। वहीं, अभिनेता ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से ”द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के आगामी एपिसोड के प्रोमो को साझा किया है। कपिल के शो का यह प्रोमो इंटरनेट पर काफी वायरल हो रहा है।

 

सिद्धू पाजी के अवतार में दिखे कपिल
कपिल शर्मा के नए शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ को दर्शकों का काफी प्यार मिल रहा है। शो के पहले एपिसोड सफलता के बाद कपिल ने आज अपने सोशल मीडिया हैंडल से एक वीडियो साझा करते हुए ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के आगामी एपिसोड की एक झलक को अपने फैंस के संग साझा किया है। वीडियो में कपिल नवजोत सिंह सिद्धू के गेटअप में दिखाई दे रहे हैं। कपिल ने वीडियो साझा करते हुए लिखा है, ‘गेस करिए कौन से सेलिब्रिटी अगले एपिसोड में मेहमान बनकर आ रहे हैं।’

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.